{"_id":"5cd07f14bdec22077a427420","slug":"141557167892-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसा देकर चार महिलाओं के खातों से रुपये निकाले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
झांसा देकर चार महिलाओं के खातों से रुपये निकाले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, लक्सर
ऋण दिलाने का झांसा देकर दो युवकों ने खुद को एक फाइनेंस कर्मचारी का एजेंट बताया। हिरणाखेड़ी गांव की चार महिलाओं के बैंक खातों से हजारों रुपये उड़ा दिए। धोखाधड़ी होने का पता चलने पर महिलाओं ने पुलिस से शिकायत की है।
लक्सर कोतवाली क्षेत्र के हिरणाखेड़ी गांव निवासी रेखा और सावित्री ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनका बचत खाता लक्सर कस्बे में इंडियन ओवरसीज बैंक में है। जबकि उनके गांव की ही किलो देवी का खाता ओरिएंटल बैंक ऑफ कामर्स और कौशल देवी का खाता बैंक ऑफ बड़ौदा में है। पीड़ित महिलाओं का कहना है कि कई दिन पहले उनके गांव में दो युवक आए और खुद को एक फाइनेंस कंपनी का एजेंट बताया था। उन्होंने महिलाओं को अपनी फाइनेंस कंपनी से ऋण दिलाने लाने का भरोसा दिया। आरोपियों ने उनका आधार कार्ड, बैंक खाता संख्या के साथ उंगलियों के निशान भी ले लिए। महिलाओं ने बताया कि दोनों युवकों ने सावित्री के खाते से 10 हजार रुपये, किलो देवी के खाते से 10 हजार रुपये, कौशल देवी के खाते से भी 10 हजार रुपये और रेखा के खाते से 3400 रुपये उड़ा दिए। महिलाओं का कहना है कि बैंक पहुंचने पर ठगी की जानकारी हुई। पीड़ित महिलाओं में दोनों आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।