फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   राजस्व टीम के सामने दो पक्षों में संघर्ष, दो गंभीर घायल

राजस्व टीम के सामने दो पक्षों में संघर्ष, दो गंभीर घायल

Tue, 07 May 2019 12:08 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 07 May 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
राजस्व टीम के सामने दो पक्षों में संघर्ष, दो गंभीर घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, खानपुर
विज्ञापन

हाईकोर्ट के आदेश पर अब्दीपुर ग्राम पंचायत और सोलानी नदी की भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत पर पैमाइश करने पहुंची राजस्व टीम के सामने ही दो पक्ष भिड़ गए। मारपीट में शिकायतकर्ता पक्ष के दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। वहीं, राजस्व टीम के साथ हुई बदसलूकी पर पैमाइश रोक दी गई। राजस्व टीम ने गोवर्धनपुर पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई है।

खानपुर विकासखंड की अब्दीपुर पंचायत में ग्रामसभा और सोलानी नदी की लगभग एक हजार बीघा भूमि पर अवैध रूप से किए गए कब्जे की शिकायत प्रशासन से की जा रही थी। कई माह पहले धर्मुपुर के राजपाल सिंह की याचिका पर नैनीताल हाईकोर्ट ने ग्राम पंचायत व सोलानी नदी की भूमि कब्जामुक्त कराने के आदेश हरिद्वार जिला प्रशासन को दिए थे। आदेश पर राजस्व निरीक्षक नरेंद्र चौधरी, सुनील कुमार के साथ लेखपाल मेजर सिंह, संदीप कुमार, जितेंद्र कुमार, मुकेश कुमार और फैजान अली ने शनिवार से जमीन की पैमाइश शुरू की थी। सोमवार को जैसे ही राजस्व टीम के आने की सूचना मिली तो लोगों का जमावड़ा लग गया। बताया जा रहा है कि कुछ लोग गांव के ही महीपाल सिंह राणा पर शिकायतकर्ता राजपाल की मदद करने का आरोप लगाने लगे। इसी बात को लेकर कहासुनी के बाद कुछ लोगों ने महीपाल और उसके भतीजे रितिक पर हमला कर दिया। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोप है कि प्रशासनिक टीम के साथ भी धक्कामुक्की की गई और उनकी जरीब (पैमाइश करने की लोहे की चेन) भी छीन ली। लेखपाल मेजर सिंह ने कई लोगों पर सरकारी काम में बाधा पहुंचाने का आरोप लगाते हुए गोवर्धनपुर चौकी में तहरीर दी है। उधर, दोनों घायलों को लक्सर सीएचसी लाया गया, जहां से महीपाल को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। खानपुर थानाध्यक्ष दिलमोहन सिंह ने बताया कि जिन्होंने पैमाइश के दौरान झगड़ा किया है। उनके खिलाफ शांतिभंग के तहत मुकदमा दर्ज किया जाएगा। अगर पीड़ित आरोपियों के खिलाफ तहरीर देंगे तो मुकदमा भी दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed