फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   रुड़की में तीन तलाक का दूसरा मुकदमा दर्ज

रुड़की में तीन तलाक का दूसरा मुकदमा दर्ज

Sun, 24 Mar 2019 11:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
रुड़की में तीन तलाक का दूसरा मुकदमा दर्ज
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की। रुड़की में तीन तलाक का दूसरा मुकदमा दर्ज हुआ है। महिला ने अपने पति पर फोन पर तीन बार तलाक बोलकर तलाक देने का आरोप लगाया है। साथ ही आरोप लगाया कि उसका पति पहले से शादीशुदा है और उसने धोखा देकर शादी है। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, परवीन निवासी छापुर चौली थाना भगवानपुर हाल निवासी ग्रीन पार्क कॉलोनी रुड़की की 16 दिसंबर 2017 को मंगलौर के बिझौली निवासी मोहम्म सुहेल पुत्र जुल्फकार से शादी हुई थी। इस बीच परवीन को पता चला कि सुहेल पहले से शादीशुदा है। उसने धोखा देकर उससे शादी है। इस पर पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। पति के पहले से शादीशुदा होने पर परवीन ससुराल से अपने मायके आकर रहने लगी। इस बीच रिश्तेदारों ने सुलह करवाने का प्रयास किया, लेकिन मामला नहीं सुलझ पाया। आरोप है कि इस पर आठ मार्च को सुहेल ने परवीन के मोबाइल पर कॉल की और तीन बार तलाक बोलकर शादी तोड़ दी। इसकी जानकारी परवीन ने अपने परिजनों को दी। फोन पर तीन तलाक देने के मामले में परवीन की ओर से गंगनहर कोतवाली में सुहेल के खिलाफ तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि तहरीर के आधार पर सुहेल के खिलाफ तीन तलाक का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच पड़ताल किए जाने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उधर, इससे पहले भी गंगनहर कोतवाली में एक महिला ने अपने पति पर तीन तलाक का केस दर्ज कराया था। रुड़की में यह दूसरा तलाक का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed