{"_id":"5c3cd1f1bdec2273504f70cd","slug":"141547489777-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेवानिवृत सूबेदार ने बेटे पर लगाए प्रताड़ित कराने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सेवानिवृत सूबेदार ने बेटे पर लगाए प्रताड़ित कराने का आरोप
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
फौज के सेवानिवृत्त सूबेदार ने अपने बेटे और बहू पर आरोप लगाया कि उनकी शह पर गांव के ही कुछ लोग गाली गलौच करते हैं। साथ ही मकान के बाहर अपशब्द लिखकर प्रताड़ित कर रहे हैं। पीड़ित ने बताया कि उसका बेटा सिपाही है और प्रापर्टी विवाद के चलते बहू से छेड़छाड़ के झूठे आरोप में जेल भिजवा चुका है। मामले में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी को जांच के बाद कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के भंगेड़ी गांव निवासी दीपचंद फौज में सूबेदार थे। सोमवार को दीपचंद ने एसपी देहात से शिकायत कर बताया कि उसका बेटा डोईवाला में सिपाही है। प्रापर्टी के विवाद के चलते उसकी बहू ने विगत चार नवंबर को छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। उसे जेल भी जाना पड़ा था। बताया कि मामले में पुलिस ने चार्जशीट भी दाखिल कर दी है। दीपचंद का कहना था कि बेटे की शह पर कुछ लोग उसकी प्रापर्टी हड़पना चाहते हैं। इसके चलते आए दिन आरोपी उसके साथ गाली गलौच कर रहे हैं और उसके दरवाजे पर गालियां लिख रहे हैं। इससे वह मानसिक रूप से परेशान है। दीपचंद ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस पर एसपी देहात नवनीत सिंह भुल्लर ने सिविल लाइंस कोतवाल अमरजीत सिंह से पीड़ित के बेटे और आरोपियों के खिलाफ जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।