फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   बिना टिकट सवारी ढोने पर रोडवेज का परिचालक बर्खास्त

बिना टिकट सवारी ढोने पर रोडवेज का परिचालक बर्खास्त

Tue, 20 Nov 2018 12:30 AM IST
Updated Tue, 20 Nov 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
बिना टिकट सवारी ढोने पर रोडवेज का परिचालक बर्खास्त
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन

देहरादून से टिहरी गढ़वाल के बड़ियारगढ़ जा रही पर्वतीय डिपो की रोडवेज बस में 10 यात्रियों को बिना टिकट यात्रा करवाने के मामले में सात माह की जांच के बाद दोषी पाए जाने पर रोडवेज के स्थायी परिचालक को बर्खास्त कर दिया गया। परिचालक मृतक आश्रित कोटे से तीन साल पहले रोडवेज में भर्ती हुआ था और वर्तमान में रुड़की डिपो में कार्यरत था।
घटनाक्रम के अनुसार, 21 अप्रैल 2018 को पर्वतीय डिपो की एक बस देहरादून से बड़ियारगढ़ जा रही थी। रास्ते में रोडवेज के टिकट निरीक्षक (टीआई) ने घनशाली के पास जांच के दौरान घनशाली से बड़ियारगढ़ के 10 यात्रियों को बिना टिकट पकड़ा था। जांच के दौरान यात्रियों ने टीआई को बताया था कि उन्होंने घनसाली से बड़ियारगढ़ के बीच 50-50 रुपये किराया परिचालक को दिया, लेकिन परिचालक ने उन्हें टिकट नहीं दिया। इसके बाद रोडवेज के टीआई ने बस के परिचालक मनोज मेहर की ओर से 10 यात्रियों को बिना टिकट यात्रा कराने की रिपोर्ट पर्वतीय डिपो की एजीएम पूजा केहरा को दी थी।
विज्ञापन

10 यात्रियों को बिना टिकट यात्रा कराने की सूचना के बाद रोडवेज मुख्यालय में खलबली मच गई। मुख्यालय के आदेश पर परिचालक मनोज मेहर का तबादला रुड़की डिपो में करने के साथ ही उसे निलंबित कर मामले की जांच जेएनएनयूआरएम हरिद्वार डिपो के एजीएम आलोक बनवाल को सौंपी गई। जांच अधिकारी ने रोडवेज के हिल डिपो के टीआई और परिचालक के बयान दर्ज किए थे। जांच में परिचालक को दोषी पाए जाने के बाद जांच अधिकारी ने अपनी रिपोर्ट रोडवेज मुख्यालय को भेजी थी। रोडवेज मुख्यालय के आदेश पर परिचालक मनोज मेहर को सोमवार को बर्खास्त कर दिया गया। उसके पिता पर्वतीय डिपो में चालक थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

10 यात्रियों को बिना टिकट यात्रा कराने पर पकड़े जाने के बाद परिचालक का रुड़की डिपो में तबादला कर उसे निलंबित कर दिया गया था। इसके बाद सात माह तक चली जांच के बाद मुख्यालय के आदेश पर 19 नवंबर को स्थायी परिचालक को बर्खास्त कर दिया गया।

-रामलाल पैन्यूली, एजीएम रुड़की रोडवेज डिपो
जांच के दौरान संबंधित परिचालक और टिकट निरीक्षक के बयान दर्ज किए गए। इसमें आरोप सही पाए गए। रिपोर्ट बनाकर मुख्यालय को भेजी गई थी। अब मुख्यालय के आदेश के बाद परिचालक पर कार्रवाई हुई।
-आलोक बनवाल, एजीएम जेएनएनयूआरएम हरिद्वार डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed