{"_id":"5be0915dbdec2269625f65e3","slug":"131541443933-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करोड़ों की ठगी में महाराष्ट्र क्राइम ब्रांच का सुनार के यहां छापा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
करोड़ों की ठगी में महाराष्ट्र क्राइम ब्रांच का सुनार के यहां छापा
Updated Tue, 06 Nov 2018 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
महाराष्ट्र में कई लोगों से करोड़ों की जेवर ठगी के मामले में महाराष्ट्र क्राइम ब्रांच की टीम ने रुड़की में एक सुनार के यहां छापेमारी की। ठगी के मामले में गिरफ्तार किए गए देवबंद निवासी दो आरोपियों ने ठगी का माल रुड़की के एक सुनार हो बेचा था। बताया जा रहा है कि क्राइम ब्रांच ने सुनार के यहां से लाखों का माल भी बरामद किया है। इस मामले में क्राइम ब्रांच की कार्रवाई अभी जारी है।
पुलिस के अनुसार, महाराष्ट्र के जिला पालगर के थाना मानिकपुर क्षेत्र में कुछ दिन पूर्व दो लोगों ने कई लोगों को झांसा देकर करीब 15 करोड़ रुपये के जेवरों की ठगी की थी। मानिकपुर थाने में ठगी के करीब 18 केस दर्ज किए गए थे। मामले में महाराष्ट्र क्राइम ब्रांच दोनों की तलाश कर रही थी। इस दौरान आरोपी क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़ गए। दोनों देवबंद निवासी हैं और कई प्रदेशों में ठगी कर चुके हैं। महाराष्ट्र क्राइम ब्रांच ने पूछताछ की तो उन्होंने रुड़की के एक सुनार को माल बेचने की बात कही। इस पर रविवार देर रात महाराष्ट्र क्राइम ब्रांच की टीम में शामिल इंस्पेक्टर शिवाजी पाटिल और आसिफ बेग समेत चार लोग आरोपियों को लेकर सिविल लाइंस कोतवाली पहुंचे। यहां टीम ने कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह से मुलाकात की। इसके बाद लोकल पुलिस को साथ लेकर सुनार के यहां छापा मारा। बताया जा रहा है कि सुनार के यहां से करीब 12 लाख का माल बरामद हुआ है। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि महाराष्ट्र क्राइम ब्रांच की टीम ने एक सुनार के यहां छापेमारी की है। अभी टीम की कार्रवाई जारी है।