{"_id":"5b61f4d24f1c1b27618b8077","slug":"131533146322-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शबनम हत्याकांड में मौसी के कोर्ट में बयान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शबनम हत्याकांड में मौसी के कोर्ट में बयान
Updated Wed, 01 Aug 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
रुड़की। मोहल्ला सती में शबनम हत्याकांड के मामले में पुलिस ने बुधवार को मृतका की मौसी के कोर्ट में बयान दर्ज कराए। घटना वाले दिन मृतका शबनम की मौसी साथ में ही थी। वहीं, हत्याकांड में शामिल शबनम का भांजा आरोपी जावेद पुलिस अब तक की पकड़ से बाहर है। पुलिस आरोपी की तलाश के लिए कई स्थानों पर दबिश दे रही है।
सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित मोहल्ला सती में 19 जुलाई की रात शबनम अपने भाई के घर जा रही थी। इस बीच शबनम पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने मामले की छानबीन की तो पता चला कि शबनम की हत्या उसके सगे भांजे जावेद ने जमीनी विवाद के चलते की थी। पुलिस ने मौके से एक पिस्टल व तीन कारतूस बरामद किए थे। जबकि आरोपी घटना के बाद फरार हो गया था। पुलिस ने मामले की जांच की तो पता चला कि घटना के समय शबनम के साथ उसकी मौसी कौशरजहां भी थी। पुलिस ने इस मामले में कौशरजहां को घटनास्थल पर ले जाकर क्राइम सीन दोहराया था। साथ ही उसे सरकारी गवाह बनाने की तैयारी कर दी थी। इंस्पेक्टर साधना त्यागी ने बताया कि शबनम हत्याकांड में मौसी कौशरजहां के कोर्ट में बयान दर्ज कराए गए हैं। बताया कि जल्द ही आरोपी जावेद की गिरफ्तारी की जाएगी। साथ ही हत्या में प्रयुक्त पिस्टल व कारतूसों को जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजा जाएगा।
विज्ञापन