फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   आईआईटी छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

आईआईटी छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Thu, 15 Mar 2018 12:04 AM IST
Updated Thu, 15 Mar 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
आईआईटी छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
रुड़की। आईआईटी बीटेक तृतीय वर्ष के छात्र ने हॉस्टल के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्र गुजरात के सूरत का जिले का रहने वाला था। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं परिजनों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन

संस्थान के बीटेक बायोटेक इंजीनियरिंग तृतीय वर्ष के छात्र अभिजीत वनसिया पुत्र महिपत सिंह वनसिया निवासी 33, गोविंदनगर सूरत गुजरात ने गोविंद भवन हॉस्टल के अपने कमरे में रस्सी के फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। घटना का पता उस समय लगा जब अभिजीत के साथी उसके क्लास और मेस में खाना खाने के लिए नहीं पहुंचने पर उसके कमरे पता लगाने गए। इस दौरान अभिजीत के साथी निर्मल, सुबोध और दीपक ने उसे ढूंढना शुरू किया। कुछ साथियों ने बताया कि अभिजीत का कमरा बंद है। काफी खटखटाने के बाद भी कमरा नहीं खुला तो उन्होंने दरवाजे के ऊपर बने एक दरार में से झांककर देखा। अंदर का दृश्य देखते ही उनके होश उड़ गए। अभिजीत के फांसी लगाने की सूचना छात्रों ने संस्थान प्रशासन को दी। आनन फानन में डीन स्टूडेंट प्रो. आनंद जोशी समेत सभी अधिकारी हॉस्टल की ओर दौड़े। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने अभिजीत के साथियों से उसके बारे में जानकारी ली। इसके बाद शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। साथ ही मृतक छात्र के परिजनों को सूचना दी गई । उनके बृहस्पतिवार शाम तक पहुंचने की संभावना है। संस्थान के डीन स्टूडेंट प्रो. आनंद जोशी ने कहा कि संस्थान के लिए यह बेहद दुखद घटना है। छात्र के परिजनों को सूचना दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed