फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   बवाल के बाद पसरा सन्नाटा

बवाल के बाद पसरा सन्नाटा

Mon, 05 Mar 2018 12:25 AM IST
Updated Mon, 05 Mar 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
बवाल के बाद पसरा सन्नाटा
भगवानपुर। होली के दौरान डीजे बजाने को लेकर करौंदी गांव में दो समुदाय के बीच हुए विवाद के बाद रविवार को भी तनाव बरकरार रहा। गांव में चारों तरफ सन्नाटा पसरा हुआ है। गांव के मुख्य मार्गों पर चहल-पहल बेहद कम रही। हालत पर नजर रखने के लिए पुलिस लगातार गश्त कर रही है।
विज्ञापन

होली पर डीजे बजाने को लेकर दो समुदाय के युवकों के बीच संघर्ष हो गया था। पुलिस प्रशासन ने समय रहते संघर्ष पर काबू पा लिया था फिर भी गांव में लोग सहमे हुए हैं। अधिकतर ग्रामीण सुबह से बाहर नहीं निकले। हुड़दंगियों पर नजर रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया हुआ है। वहीं ग्रामीण खेतों तक जाने से भी परहेज कर रहे हैं। रविवार को कम ही लोग घरों से बाहर निकले। गांव में ज्यादातर दुकानें रविवार को भी बंद रही। उधर, भगवानपुर पुलिस ने गांव में बवाल किए जाने के मामले में करौंदी निवासी मुकेश की तहरीर पर शुक्रवार रात को छह लोगों को नामजद करते हुए और 20 अन्य अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर लिया था। इसमें पुलिस तभी से घटना में शामिल अज्ञात लोगों की छानबीन कर रही थी। शनिवार देर रात में पुलिस ने गांव के अजीम व साकिब को बवाल करने के आरोप में नामजद किया है। पुलिस गिरफ्तार अजीम और साकिब से पूछताछ कर रही है। उधर पुलिस ने शुक्रवार को हिरासत में लिए गांव के अन्य नौ लोगों के खिलाफ शांति भंग के आरोप में चालान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed