फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   दून एसओजी ने रुड़की पहुंचकर जुटाई जानकारी

दून एसओजी ने रुड़की पहुंचकर जुटाई जानकारी

Tue, 12 Mar 2019 11:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
दून एसओजी ने रुड़की पहुंचकर जुटाई जानकारी
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन

आईआईएफएल गोल्ड लोन कंपनी में लूट के प्रयास के मामले में देहरादून एसओजी ने रुड़की पहुंचक पकड़े गए बदमाश पंकज सिंह और फरार चल रहे गैंग सरगना अफजल समेत उसके साथियों के संबंध में पुलिस से जानकारी जुटाई। बता दें कि रुड़की की ही तर्ज पर पिछले साल दून में भी गोल्ड लोन कंपनी के कार्यालय में इसी गिरोह ने लूटपाट की थी। एसओजी तभी से आरोपियों की तलाश में जुटी है।
गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में मालवीय चौक के पास स्थित आईआईएफएल गोल्ड लोन कंपनी की शाखा में बीती 25 फरवरी को पांच बदमाशों ने हथियारों के बल पर लूट का प्रयास किया था। लूट में विफल रहने पर बदमाश एक कर्मचारी के पर्स में रखी नौ हजार की नकदी लेकर फरार हो गए थे। पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया था। पुलिस ने फुटेज में बदमाशों की कार का नंबर आने पर उसके आधार पर जांच के बाद गोरखपुर निवासी पंकज को गिरफ्तार किया था। उसने पूछताछ में अपने साथी अफजल समेत चार बदमाशों के नाम बताए थे।
विज्ञापन

साथ ही कहा था कि पिछले साल उन्होंने दून स्थित गोल्ड लोन कंपनी के कार्यालय में भी लूटपाट की थी। पुलिस केस दर्ज दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी है। मंगलवार को इस मामले में देहरादून एसओजी की टीम गंगनहर कोतवाली पहुंची और पुलिस से पंकज व उसके साथियों के संबंध में जानकारी ली। इसके बाद एसओजी वापस दून लौट गई। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि दून एसओजी लूट के संबंध में कोतवाली पहुंची थी। वहीं, पुलिस की एक टीम अफजल और उसके साथियों की तलाश में गोरखपुर, बंगाल, झारखंड में डेरा डाले है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed