{"_id":"5b9ac51d867a557eb0417e53","slug":"121536869661-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिटायर शिक्षक के खाते से 19 हजार रुपये उड़ाए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिटायर शिक्षक के खाते से 19 हजार रुपये उड़ाए
Updated Fri, 14 Sep 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
साइबर ठगों ने सेवानिवृत्त शिक्षक के पास बैंक अधिकारी बनकर फोन किया और एटीएम का पिन कोड पूछकर खाते से हजारों की रकम उड़ा दी। सेवानिवृत्त शिक्षक ने बैंक पहुंचकर मामले की जानकारी ली तो पता चला कि उनके खाते से दो अलग-अलग एटीएम से रकम निकाली गई है। पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित मोहनपुरा निवासी राजाराम सेवानिवृत्त शिक्षक हैं। बुधवार शाम करीब चार बजे उनके मोबाइल पर एक नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को बैंक अधिकारी बताया। साथ ही बताया कि उनका एटीएम कार्ड आधार कार्ड से लिंक नहीं है, जिसके चलते वह बंद हो गया। एटीएम कार्ड दोबारा चालू करवाने के लिए उन्हें पिन कोड बताना होगा। कॉल करने वाले के झांसे में आकर उन्होंने उसे एटीएम कार्ड का पिन कोड बता दिया। इसके बाद कॉल करने वाले कॉल काट दी। इसके बाद उनके मोबाइल पर खाते से 19 हजार रुपये निकाले जाने का मैसेज आया। उन्होंने बृहस्पतिवार को बैंक पहुंचकर जानकरी ली तो पता चला कि खाते से दो अलग-अलग एटीएम से रकम निकाली गई है। उन्होंने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। एसएसआई अभिनव शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।