फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   नीचे सोते रहे परिवार, ऊपर चोरों ने खंगाला घर

नीचे सोते रहे परिवार, ऊपर चोरों ने खंगाला घर

Fri, 07 Dec 2018 11:58 PM IST
Updated Fri, 07 Dec 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन
नीचे सोते रहे परिवार, ऊपर चोरों ने खंगाला घर
ब्यूरो/अमर उजाला, भगवानपुर
विज्ञापन

कलालहटी गांव में चोरों ने एक ही रात तीन घरों के ताले तोड़कर लाखों के जेवर और नकदी उड़ा ली। ग्रामीणों की सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। ग्रामीणों ने पुलिस को चोरी की तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घटना बृहस्पतिवार रात की है, जब परिवार के लोग गहरी नींद में सो रहे थे।
पुलिस के अनुसार, क्षेत्र के कलालहटी गांव के तीन ग्रामीणों ने चोरी की शिकायत की है। दिनेश चौहान ने बताया कि बृहस्पतिवार रात परिवार के लोग नीचे के कमरों में सो रहे थे। इसी दौरान चोरों ने ऊपर की मंजिल पर बने कमरों के ताले तोड़कर सोने की तीन नथ, तीन तोले की चेन, चांदी की चार पायल, गले का हार, सोने की चूड़ियां समेत बीस हजार की नकदी चोरी कर ली। भूपेंद्र चौहान ने बताया कि चोर उनके मकान से सोने के तीन हार, चार चूड़ियां, तीन गले की चेन, अंगूठी, नथ, पाजेब और पांच हजार की नकदी ले गए हैं।
विज्ञापन

जनेश्वर चौहान ने पुलिस को बताया कि उनके घर से सोने की एक चेन, एक अंगूठी, पायल, मंगलसूत्र समेत पांच हजार की नकदी चोरी कर ली। चोरी का पता तब चला जब सुबह परिवार के लोग सोकर उठे और घर का सामान बिखरा देख। तीनों घरों से चोरों ने करीब आठ लाख के जेवर और तीस हजार की नकदी चोरी की है। शुक्रवार सुबह सूचना पाकर पुलिस और एसओजी टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। एसआई प्रवीण कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोते रहे परिवार, चोर करते रहे वारदात
कलालहटी गांव में चोरों ने एक ही रात तीन घरों को निशाना बनाकर पुलिस को चुनौती दी है। बृहस्पतिवार रात चोर तीनों घरों में घुसकर एक के बाद एक चोरी की वारदात को अंजाम देते रहे और तीनों परिवारों को इसकी भनक तक नहीं लगी। चोरों ने तीनों घरों को तसल्ली से खंगाला, लेकिन परिवार के लोग आराम की नींद सोते रहे। शुक्रवार सुबह परिवार के लोगों की आंख खुली तो चोरी का पता चला। ग्रामीणों का कहना है कि चोर पहले भी चोरी कर चुके हैं, जिनका अभी तक पुलिस खुलासा नहीं कर पाई है। उधर, एसओ गोविंद कुमार का कहना है कि जल्द चोरी का खुलासा किया जाएगा। कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि चोरी की वारदात रोकने के लिए रात में पुलिस की गश्त बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed