{"_id":"5b0317bf4f1c1b2b118b5477","slug":"11526929343-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार धोने में पानी बहाया तो लगेगा जुर्माना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार धोने में पानी बहाया तो लगेगा जुर्माना
Updated Tue, 22 May 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की। गर्मी बढ़ने के साथ ही पानी का संकट देखते हुए जल संस्थान ने अब वाहनों और घर के आगे की सड़क को धोने पर पर जुर्माना लगाने का निर्णय लिया है। जल संस्थान की ओर से ऐसे क्षेत्रों को चिह्नित किया गया है, जहां पानी की ज्यादा बर्बादी हो रही है। मंगलवार से विभाग की ओर से अभियान चलाया जाएगा।
जल संस्थान के सहायक अभियंता राजेश कुमार ने बताया कि शहर और आसपास के इलाकों में कई लोग वाहनों को धोने और घर के बाहर सड़क धोने में कई लोग सैकड़ों लीटर पानी बर्बाद कर रहे हैं। विभाग की ओर से ऐसे क्षेत्रों को चिह्नित किया गया है। उन्होंने बताया कि सिविल लाइन, पश्चिमी अंबर तालाब, शक्ति स्रोत मोहल्ला, रामनगर में कई लोग पानी की बर्बादी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि मंगलवार से पानी की बर्बादी करने वाले लोगों के चालान काटे जाएंगे। पानी की बर्बादी करने पर कम से कम एक हजार रुपये का चालान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यदि किसी कॉलोनी या मोहल्ले में लोग पानी की बर्बादी कर रहे हैं तो आप उसकी शिकायत स्थानीय जल संस्थान के कार्यालय में कर सकते हैं। विभाग की ओर से ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।