{"_id":"5ac7c4304f1c1bbe618b5e44","slug":"11523041328-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार हथियारबंद बदमाश नगदी और मोबाइल लूटकर फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक सवार हथियारबंद बदमाश नगदी और मोबाइल लूटकर फरार
Updated Sat, 07 Apr 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिरान कलियर। इमलीखेड़ा-भगवानपुर मार्ग पर हथियारबंद बाइकसवार तीन बदमाश बुधवार देर रात नवादा निवासी एक युवक से पांच हजार रुपये और मोबाइल लूटकर फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को चिह्नित करने में जुट गई है।
चिकू निवासी नवादा बाइक से बुधवार देर रात भगवानपुर से अपनी टायर पंक्चर की दुकान बंदकर बाइक से अपने घर लौट रहा था। जैसे ही वह नवादा के पास सड़क पर पहुंचा तो सामने से आ रहे बाइकसवार तीन बदमाशों ने उसे रोक लिया और तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी दे डाली। इसके बाद उनमें से एक बदमाश ने उसकी जेब से पांच हजार रुपये और एक मोबाइल लूट लिया। इसके बाद बदमाश तमंचा लहराते हुए बाइक से फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित कलियर थाने पहुंचा और पुलिस को घटना से अवगत कराया। पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना कर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया हे। इमलीखेड़ा चौकीप्रभारी धर्मेंद्र सिह राठी ने बताया कि जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।