फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   निजी फाइनेंस कंपनी के एजेंट ने महिलाओं के लाखों ठगे

निजी फाइनेंस कंपनी के एजेंट ने महिलाओं के लाखों ठगे

Fri, 22 Sep 2017 10:35 PM IST
Updated Fri, 22 Sep 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
निजी फाइनेंस कंपनी के एजेंट ने महिलाओं के लाखों ठगे

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
लक्सर।
कस्बे की कुछ महिलाओं ने एक फाइनेंस कंपनी के एजेंट पर उनसे किश्त जमा करने के नाम पर हजारों रुपये की ठगी करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने एजेंट को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

घटनाक्रम के मुताबिक लक्सर कस्बे की कुछ महिलाओं ने शुक्रवार को कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उन्होंने लक्सर कस्बे में ही संचालित एक निजी फाइनेंस कंपनी से कुछ रुपये लिए थे। जिनकी महीने में दो बार किश्त के रूप में अदायगी करनी थी। महिलाओं का आरोप है कि फाइनेंस कंपनी द्वारा उनसे किश्त की रकम वसूलने के लिए एक एजेंट रखा हुआ था। कंपनी की ओर से नियुक्त एजेंट को वे नियमित तौर पर अपनी किश्त की अदायगी करती रहीं। लेकिन ने कंपनी को उनकी ओर से दी गई किश्त जमा नहीं की। एजेंट ने उनसे कई किश्त वसूली, लेकिन फाइनेंस कंपनी में केवल एक या दो किश्त ही जमा की। उन्हें इसकी जानकारी तब हुई जब कंपनी के अधिकारियों ने महिलाओं से किश्त जमा न करने का कारण पूछा। महिलाओं ने उन्हें नियमित किश्त जमा करने की जानकारी दी। महिलाओं ने फाइनेंस कंपनी के एजेंट के खिलाफ लक्सर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने एजेंट को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ शुरू कर दी है। कोतवाली एसएसआई राकेश कुमार का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed