फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   मक्कखनपुर में दो मकानों से लाखों की चोरी

मक्कखनपुर में दो मकानों से लाखों की चोरी

Thu, 29 Nov 2018 12:08 AM IST
Updated Thu, 29 Nov 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
मक्कखनपुर में दो मकानों से लाखों की चोरी
ब्यूरो/अमर उजाला, भगवानपुर
विज्ञापन

इलाके के एक गांव में चोरों ने एक ही रात बंद पड़े दो मकानों के ताले तोड़कर हजारों रुपये और लाखों के जेवर चोरी कर लिए। एक ही रात में दो घरों में वारदात होने से गांव में खलबली मच गई। पीड़ित दोनों मकान मालिकों ने थाने पहुंचकर तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। इस पर दोनों ने एसएसपी से मामले की शिकायत की।

भगवानपुर थाना क्षेत्र के गांव मक्खनपुर निवासी नईम अपने परिवार के साथ सोमवार को सहारनपुर के नकुड़ में एक रिश्तेदारी में शादी समारोह में शामिल होने गए थे। इसी बीच चोरों ने उनके बंद मकान का ताला तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। वहीं, गांव के ही जुल्फकार भी सोमवार को अपने बच्चों को लेकर सहारनपुर से दवा लेने गए थे। चोरों ने जुल्फकार के मकान को भी निशाना बनाया। मंगलवार शाम दोनों अपने घर पहुंचे तो मकान के ताले टूटे देखकर उनके होश उड़ गए। नईम ने बताया कि चोर उनके मकान से सोने के जेवर, कुंडल, झुमकी, हाथ के कड़े, पायल, अंगूठी और 14 तोले चांदी समेत 32 हजार रुपये चोरी कर ले गए हैं। नईम ने बताया कि जेवरों की कीमत लाखों रुपये है। वहीं, जुल्फकार ने बताया कि चोर उनके मकान से चार जोड़ी चांदी की पायल और छह हजार रुपये चोरी किए हैं। दोनों मकान मालिकों ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। लेकिन पुलिस ने बुधवार दोपहर तक मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। इस पर दोनों ने मामले की शिकायत एसएसपी रिधिम अग्रवाल से की। जहां एसएसपी ने आश्वासन दिया कि जांच कर कार्रवाई के लिए भगवानपुर पुलिस को निर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed