{"_id":"5bb51074867a557fe3049654","slug":"101538592884-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्यूशन पढ़कर लौट रहे छात्र को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्यूशन पढ़कर लौट रहे छात्र को पीटा
Updated Thu, 04 Oct 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, सुल्तानपुर
कस्बे से ट्यूशन पढ़कर गांव कंकर खाता जा रहे छात्र को कुछ युवकों ने रास्ते में रोककर उसके साथ जमकर मारपीट की। छात्र ने मामले की तहरीर सुल्तानपुर पुलिस को दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कंकर खाता गांव निवासी छात्र राम शरण ने सुल्तानपुर पुलिस चौकी में तहरीर देकर बताया कि वह रोजाना गांव से सुल्तानपुर कस्बा में ट्यूशन पढ़ने के लिए जाता है। मंगलवार को भी रोजाना की तरह वह सुल्तानपुर कस्बा ट्यूशन पढ़ने गया। ट्यूशन पढ़कर जैसे ही वह वापस लौटा तो रास्ते में पहले से खड़े करीब आधा दर्जन युवकों ने उसे रोक लिया और उसके साथ जमकर मारपीट कर दी। छात्र राम शरण द्वारा शोर मचाने पर मारपीट करने वाले युवक उसे छोड़कर भाग निकले। पीड़ित ने सुल्तानपुर पुलिस चौकी में तीन युवकों को नामजद करते हुए करीब छह युवकों के खिलाफ मारपीट का आरोप लगाते हुए मामले की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।