फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   पिता-पुत्र के साथ मारपीट कर सात हजार लूटे

पिता-पुत्र के साथ मारपीट कर सात हजार लूटे

Fri, 28 Jul 2017 12:42 AM IST
Updated Fri, 28 Jul 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
पिता-पुत्र के साथ मारपीट कर सात हजार लूटे
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रुड़की। पिता-पुत्र को घायल कर सात हजार लूटने का मामला सामने आया है। घटना में पिता के सिर में गंभीर चोट आई हैै। रातभर इलाज कराने के बाद सुबह पिता-पुत्र ने कोतवाली पहुंचकर मामले की तहरीर दी है।

बृहस्पतिवार को महमूदपुर निवासी पिता फारुख और पुत्र सलिख घायल अवस्था में सिविल लाइंस कोतवाली पहुंचे। फारुख ने बताया कि उनकी गंगनहर किनारे चाय की दुकान है, जबकि उसका बेटा सलिख आइसक्रीम बेचने का काम करता है। बुधवार रात वह अपनी दुकान पर अकेला था। इस बीच करीब छह युवक शराब के नशे में दुकान पर पहुंचे और उसके साथ मारपीट कर दी। इसी दौरान बेटा सलिख मौके पर पहुंच गया। उसने मारपीट का विरोध किया। आरोप है आरोपियों ने सलिख के साथ भी मारपीट कर दी। उसके बाद आरोपी दुकान में रखे सात हजार रुपये लेकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने फारुख व सलिख को एक निजी अस्पताल पहुंचाया। सलिख को हाथों में चोटें आई हैं, जबकि फारुख के सिर में गहरी चोट लगी है। एसएसआई प्रदीप तोमर का कहना है कि दुकान पर मारपीट जरूर हुई है, लेकिन पैसे लूटने का मामला संदिग्ध है। सलिख की तहरीर पर जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed