{"_id":"5f74cabc8ebc3e9bfa0cca11","slug":"cooperative-societies-and-sugarcane-societies-will-also-be-cashless-roorkee-news-drn357677568","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहकारी समिति व गन्ना समितियों भी होगी कैशलैस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहकारी समिति व गन्ना समितियों भी होगी कैशलैस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार के आदेश मिलने के बाद कृषि विभाग ने उर्वरक विक्रेताओं, सहकारी समितियों और गन्ना समितियों में कैशलेस भुगतान की तैयारी शुरू कर दी है। मुख्य कृषि अधिकारी ने इस बाबत सभी उर्वरक विक्रेताओं, सहायक निबंधक और सहायक गन्ना आयुक्त को कैशलेस व्यवस्था शुरू करने के लिए पत्र जारी कर दिया है। वहीं, समितियों और उर्वरक की दुकानों पर क्यूआर कोड काउंटर पर प्रदर्शित करने के लिए कहा गया है।
अभी तक जनपद की सहकारी समितियों, गन्ना समितियों व उर्वरक विक्रेताओं की दुकानों पर उर्वरक का नगद ही भुगतान होता था। कुछेक दुकानों को छोड़कर कही पर भी कैशलेस की व्यवस्था नहीं थी। जबकि केंद्र सरकार कैशलेस को लेकर लगातार आह्वान कर रही है। मुख्य कृषि अधिकारी डॉ. विकेश यादव ने जनपद के सभी उर्वरक विक्रेताओं, सहकारिता निबंधक मान सिंह सैनी व सहायक गन्ना आयुक्त शैलेंद्र सिंह को पत्र जारी कर बताया कि केंद्र सरकार की ओर से कैशलेस व्यवस्था पर जोर दिया जा रहा है। इसके लिए आदेश मिले हैं कि उर्वरक की दुकानों और समितियों पर कैशलेस व्यवस्था की जाए। इसके लिए सभी समितियों व उर्वरक की दुकानों पर गूगल पे, पेटिएम, फोन पे, अमेजन पे आदि के माध्यम से कैश लेश की व्यवस्था की जाए। मुख्य कृषि अधिकारी डॉ विकेश यादव ने बताया कि इस बाबत पत्र भेजे गए हैं।