{"_id":"5d9646b08ebc3e93af0f577d","slug":"controversy-over-boundarywal-fiercely-beaten-roorkee-news-drn321726533","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाउंड्रीवाल को लेकर विवाद, जमकर मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाउंड्रीवाल को लेकर विवाद, जमकर मारपीट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाउंड्रीवाल कराने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों लोगों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन किसी ने नहीं सुनी और मारपीट करते रहे। इस पर पुलिस ने लाठियां फटकारकर दोनों पक्षों के लोगों को भगाया। मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है।
जानकारी के मुताबिक गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित कमेलपुर गांव में एक व्यक्ति बाउंड्रीवाल का निर्माण करवा रहा है। उसने निर्माण का ठेका पास के ही एक गांव निवासी मिस्त्री को दे रखा है। बृहस्पतिवार को मिस्त्री काम करने पहुंचा, लेकिन उसने अचानक बाउंड्रीवाल का काम करने से इनकार कर दिया। जिसे लेकर भवन निर्माण स्वामी और मिस्त्री में कहासुनी हो गई। नाराज भवन स्वामी ने मिस्त्री के औजार अपने पास ही रख लिए। इस पर मिस्त्री ने अपने पक्ष के लोगों को फोन करके मौके पर बुला लिया। दोनों पक्षों में गहमागहमी होने लगी। मामला इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे चल गए। सूचना मिलते ही एसएसआई देवराज शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद भी मारपीट जारी रही तो पुलिस ने लाठियां फटकारकर दोनों पक्षों को भगाया। एसएसआई देवराज शर्मा ने बताया कि दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। एक पक्ष की ओर से तहरीर आई है। इसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।