फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Congress may have to face rebellion in Laksar and Jhabreda

कांग्रेस को लक्सर और झबरेड़ा में करना पड़ सकता है बगावत का सामना

Tue, 25 Jan 2022 08:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jan 2022 08:15 PM IST
विज्ञापन
Congress may have to face rebellion in Laksar and Jhabreda
कांग्रेस की ओर से सोमवार देर शाम जारी की गई प्रत्याशियों की सूची के बाद लक्सर और झबरेड़ा में बगावत का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि अब तक बगावत अंदरखाने ही है। इन दोनों ही सीटों पर पिछला विधानसभा चुनाव लड़े प्रत्याशियों ने टिकट को लेकर असंतोष जाहिर किया है। झबरेड़ा सीट पर कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी ने बुधवार को तो लक्सर सीट पर पूर्व प्रत्याशी ने बृहस्पतिवार को समर्थकों से विचार विमर्श कर फैसला लिए जाने की बात कही है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि कांग्रेस की ओर से सोमवार को घोषणा करते हुए लक्सर सीट पर डॉ. अंतरिक्ष सैनी को प्रत्याशी बनाया गया। झबरेड़ा सीट पर वीरेंद्र सिंह को प्रत्याशी घोषित किया गया है। लक्सर सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी डा. अंतरिक्ष सैनी पिछले लोकसभा चुनाव में बसपा के टिकट पर मैदान में उतरे थे लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद डॉ. सैनी ने कांग्रेस ज्वाइन की थी। वहीं झबरेड़ा सीट पर मंगलौर विधायक काजी निजामुद्दीन के नजदीकी माने जाने वाले वीरेंद्र सिंह को मैदान में उतारा गया है। लक्सर सीट की बात करें तो यहां पिछले चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी रहे हाजी तस्लीम मजबूत दावेदारी कर रहे थे। पिछले चुनाव में बसपा के पूर्व विधायक हाजी तस्लीम कांग्रेस के टिकट पर मैदान में थे और कड़े मुकाबले में भाजपा प्रत्याशी से परास्त हुए थे। इस बार वे फिर से कांग्रेस से टिकट मांग रहे थे। लक्सर से डॉ. अंतरिक्ष सैनी को कांग्रेस का टिकट मिलने के बाद मंगलवार को हाजी तस्लीम ने कहा कि वे टिकट की दावेदारी कर रहे थे, अब समर्थकों से सलाह मशविरा कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को चुनाव लड़ने या नहीं लड़ने के बाबत निर्णय लिया जाएगा। वहीं झबरेड़ा में कांग्रेस ने वीरेंद्र सिंह को टिकट दिया है। यहां कांग्रेस से पिछले दो चुनाव लड़ चुके राजपाल सिंह मजबूत दावेदार माने जा रहे थे। साथ ही वे लंबे समय से क्षेत्र में चुनाव की तैयारी भी कर रहे थे। उनका टिकट कटने पर राजपाल सिंह ने निराशा जताई है। उनका कहना था कि उन्होंने इस बार भी काफी अच्छी तैयारी कर रखी थी। समर्थकों में भी टिकट नहीं मिलने पर निराशा है। वे समर्थकों से बात कर रहे हैं। इस बाबत बुधवार को निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed