Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   UKD proposes Paniwala for the post of president

Roorkee News: यूकेडी ने अध्यक्ष पद के लिए पनियाला का नाम प्रस्तावित किया

Thu, 19 Nov 2026 06:14 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Updated Thu, 19 Nov 2026 06:14 PM IST
विज्ञापन
UKD proposes Paniwala for the post of president
जिला कार्यकारिणी के पुनर्गठन की प्रक्रिया शुरू, पर्यवेक्षक कुंवर प्रताप की मौजूदगी में हुई बैठक
विज्ञापन

रुड़की। उत्तराखंड क्रांति दल की जिला रुड़की इकाई की कार्यकारिणी के पुनर्गठन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। बृहस्पतिवार को न्यू नेहरू नगर स्थित बंधन बैंक वाली गली में पार्टी की एक बैठक आयोजित की गई। इसमें पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बैठक में शीर्ष नेतृत्व की ओर से नियुक्त पर्यवेक्षक कुंवर प्रताप का स्वागत किया गया। इस दौरान सर्वसम्मति से आनंद राज पनियाला का नाम जिला अध्यक्ष पद के लिए प्रस्तावित किया गया। बैठक में संगठन को मजबूत और सक्रिय बनाने के साथ ही जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने पर चर्चा की गई। पर्यवेक्षक कुंवर प्रताप ने कार्यकर्ताओं से संगठन की मजबूती के लिए एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया। इसी क्रम में उन्होंने उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की सहमति से आनंद राज पनियाला का नाम जिला अध्यक्ष पद के लिए प्रस्तावित किया। बताया गया कि आनंद राज पनियाला पूर्व में जिला महामंत्री का दायित्व निभा चुके हैं। वह लंबे समय से पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। बैठक में कार्यकर्ताओं ने उनके नाम का समर्थन करते हुए संगठन को नई ऊर्जा देने का संकल्प लिया। इस दौरान शकुंतला सती, संजीव वाल्मीकि, रीतू कंडियाल, नितिन सैनी, सुरेश कुकरेती, दिनेश धीमान, शिव कुमार कश्यप, प्रदीप धीमान, सतेंद्र शर्मा, जितेंद्र शर्मा, अनस, आर्यन शर्मा, देव शर्मा, महबूब अली सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed