फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   CMO reached CHC, the condition of health services

सीएमओ पहुंचे सीएचसी, स्वास्थ्य सेवाओं का जाना हाल

Thu, 26 May 2022 11:37 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 26 May 2022 11:37 PM IST
विज्ञापन
CMO reached CHC, the condition of health services
लक्सर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करते सीएमओ डा. खगेंद्र सिंह। - फोटो : ROORKEE
सीएमओ डॉ. खगेंद्र सिंह ने लक्सर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र(सीएचसी) का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सीएचसी पर मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने कहा कि जल्द ही सीएचसी पर दो चिकित्सकों की तैनाती की जाएगी। ताकि क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिल सके।
विज्ञापन

लक्सर सीएचसी पर दो लाख आबादी की जिम्मेदारी है। लेकिन सुविधाओं का टोटा के चलते क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं नहीं मिल पा रही हैं। अल्ट्रासाउंड के लिए भी हरिद्वार सरकारी अस्पताल या निजी केंद्रों की दौड़ लगानी पड़ती है। क्षेत्र के लोगों की परेशानी को देखते हुए अमर उजाला ने बृहस्पतिवार के अंक में स्वास्थ्य योजनाओं का अंबार, सुविधाओं की दरकार शीर्षक से प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। खबर पर सीएमओ डॉ. खगेंद्र सिंह ने संज्ञान लिया और उन्होंने बृहस्पतिवार की सुबह लक्सर सीएचसी का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रसव कक्ष सहित ओपीडी-आईपीडी और हायर सेंटर रेफर मामलों की जानकारी ली। सीएचसी पर प्रसव की अच्छी संख्या देख वह संतुष्ट नजर आए।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा मुहैया कराने के लिए जल्द ही सीएचसी पर दो वरिष्ठ चिकित्सकों की तैनाती की जाएगी। कहा कि कोरोना काल में सीएचसी और पीएचसी पर लोगों को बेहतर सेवाएं दी गई हैं। इसके बाद उन्होंने रायसी रेलवे स्टेशन के पास प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की बनाई गई नई बिल्डिंग का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बिल्डिंग में कई खामियां मिली। सीएमओ ने सीएचसी प्रभारी लक्सर अनिल वर्मा को निर्देश दिए कि बिल्डिंग में जितनी भी कमियां हैं, उनकी पूरी सूची तैयार कर उनके कार्यालय भेजी जाए। जब तक कमियों को पूरा नहीं किया जाएगा, तब तक बिल्डिंग में स्वास्थ्य केंद्र शिफ्ट नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed