{"_id":"68812b46ad5865127309c4af","slug":"clash-with-policemen-who-went-to-close-meat-shop-commotion-roorkee-news-c-5-1-drn1027-745925-2025-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: मांस की दुकान बंद कराने गए पुलिसकर्मियों से नोकझोंक, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: मांस की दुकान बंद कराने गए पुलिसकर्मियों से नोकझोंक, हंगामा
विज्ञापन
मांस की दुकान बंद कराने गए पुलिसकर्मियों को विरोध का सामना करना पड़ा। इस दौरान मांस विक्रेताओं और पुलिसकर्मियों के बीच जमकर नोकझोंक हुई। साथ ही हंगामा शुरू हो गया। पुलिस फोर्स के पहुंचने पर आरोपी दुकान बंद करके फरार हो गए।
कांवड़ यात्रा के मद्देनजर पुलिस ने प्रशासन के निर्देश पर शिवरात्रि तक नेशनल हाईवे और नगर की सभी प्रकार की मांस की बिक्री पर रोक लगाते हुए दुकानें बंद करा दी थीं। बुधवार को पुलिस को सूचना मिली कि नगर के मोहल्ला मानक चौक के पास एक धार्मिक स्थान के नजदीक एक दुकान पर मांस की बिक्री की जा रही है।
सूचना मिलते ही दो पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और दुकान बंद करने को कहा। इसपर मांस विक्रेताओं और पुलिसकर्मियों में नोंक-झोंक हो गई। आरोपियों ने मौके पर पहुंचे दोनों पुलिसकर्मियों को बंधक बनाने का प्रयास भी किया। हंगामा होने पर आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर एकत्रित हो गई। सूचना पर पुलिस चौकी प्रभारी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
फोर्स के पहुंचने से पहले ही आरोपी दुकान बंद करके मौके से फरार हो गए। इस मामले में पुलिस ने महिला समेत दो को हिरासत में लिया है। पुलिस हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ कर रही है। कोतवाली प्रभारी शांति कुमार गंगवार ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है।