फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   City streets filled with water due to one and a half hour rain

Roorkee News: डेढ़ घंटे की बारिश से शहर की गलियों में भरा पानी

Sat, 16 Sep 2023 12:07 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 16 Sep 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
City streets filled with water due to one and a half hour rain

विज्ञापन




कृष्णानगर में श्मशान घाट में पानी भरने से नहीं हो सका अंतिम संस्कार, डेढ़ घंटे में बरसा 112 मिमी पानी

शिवपुरम, साउथ सिविल लाइंस, राजेंद्र नगर, गुलाबनगर और बंधा रोड में भी जलभराव





शहर में बृहस्पतिवार देर रात करीब डेढ़ घंटे हुई मूसलाधार बारिश शहर के कुछ क्षेत्रों के लिए मुसीबत बन गई है। सबसे ज्यादा दिक्कत कृष्णानगर में हुई। यहां श्मशान घाट में पानी भरने से अंतिम संस्कार भी नहीं हो सका।

बृहस्पतिवार को अचानक मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। डेढ़ घंटे में ही 112 मिलीमीटर बारिश गया जिससे जगह-जगह पानी भर गया। देर रात के समय आवाजाही बंद होने के चलते उन क्षेत्रों में दिक्कत नहीं आई, जहां कुछ घंटों बाद पानी अपने आप ही उतर गया। वहीं जिन क्षेत्रों में निकासी के इंतजाम नहीं हैं, वहां सुबह लोग उठे थे घरों के आसपास और गलियों में पानी भरा हुआ था। लोगों को पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ा।
विज्ञापन




कृष्णानगर में हालात ऐसे रहे कि दुपहिया और चौपहिया वाहन सड़कों पर डूबते नजर आए। इससे यहां की करीब 20 हजार की आबादी प्रभावित हुई। यही नहीं कृष्णानगर में स्थित श्मशान घाट पर शुक्रवार को लोग एक शव को लेकर अंतिम संस्कार के लिए पहुंचे। पानी भरा होने के चलते शव वाहन का इंतजाम कर लोग मालवीय चौक स्थित श्मशान घाट पहुंचे। वहां शव का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं इसी श्मशान घाट पर तीन दिन पहले अंतिम संस्कार करने के बाद परिजन फूल चुनने के लिए पहुंचे थे लेकिन वहां पहुंचे तो पूरे क्षेत्र में पानी भरा था। इसके अलावा दिन भर पानी भरे रहने से लोगों को परेशानी हुई। इसके अलावा बारिश से शिवपुरम, साउथ सिविल लाइंस, राजेंद्र नगर, गुलाबनगर और बंधा रोड आदि स्थानों पर भी पानी भरा हुआ है।



पंप लगाकर निकाला जा रहा पानी

कृष्णानगर में जल निकासी के इंतजाम नहीं होने के चलते जगह-जगह गलियों में भरे पानी को निकालने के लिए मोटर पंप लगाया गया। पार्षद प्रतिनिधि संजय कश्यप ने बताया कि दिन भर पानी की निकासी कराई गई है।




समय पर होता काम तो मिलती राहत

कृष्णानगर में श्मशान घाट के सुदृढ़ीकरण के लिए 23 लाख से काम होना है। इसके लिए टेंडर आदि भी जारी हो गए हैं लेकिन काम शुरू नहीं हुआ। वहीं यहां स्थित एक तालाब की 6.5 लाख में सफाई और सौंदर्यीकरण भी होना है। इससे आसपास के पानी की तालाब में निकासी हो सकेगी। दोनों ही काम शुरू नहीं हो पाए हैं। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही काम शुरू कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed