फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   CBCID Takes Strict Stance in Iqbalpur Sugar Mill Case; Final Notice Issued to Owner

Roorkee News: इकबालपुर शुगर मिल मामले में सीबीसीआईडी सख्त, मालिक को अंतिम नोटिस

Sat, 11 Apr 2026 12:03 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
CBCID Takes Strict Stance in Iqbalpur Sugar Mill Case; Final Notice Issued to Owner
इकबालपुर शुगर मिल से जुड़े धोखाधड़ी और बकाया भुगतान के मामले में सीबीसीआईडी ने कार्रवाई तेज कर दी है। जांच अधिकारी वीपी थपलियाल ने मिल की मालकिन को 18 अप्रैल को देहरादून मुख्यालय में उपस्थित होने का नोटिस जारी किया है। यह नोटिस मिल के यूनिट हेड के माध्यम से भेजा गया है जिसमें स्पष्ट किया गया है कि यह पेशी का अंतिम अवसर होगा।
विज्ञापन




नोटिस में एक जनवरी 2008 से अब तक की मिल बोर्ड बैठकों से संबंधित सभी मूल दस्तावेज साथ लाने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही मुकदमे से जुड़े सवालों के जवाब देने में पूरा सहयोग करने को कहा गया है। गौरतलब है कि झबरेड़ा क्षेत्र स्थित इस शुगर मिल पर किसानों के गन्ना भुगतान को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। मिल प्रबंधन के खिलाफ धोखाधड़ी सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज है। इसकी जांच पिछले वर्ष से सीबीसीआईडी कर रही है। जानकारी के अनुसार, मिल पर वर्ष 2018-19 सत्र का करीब 105 करोड़ रुपये और पिछले सत्र का लगभग 12 करोड़ रुपये किसानों का बकाया है। नोटिस जारी होने के बाद क्षेत्र में चर्चाओं का माहौल है और किसानों की नजर अब आगामी कार्रवाई पर टिकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed