फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Case on ten including district panchayat member candidate

जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी समेत दस पर केस

Sun, 02 Oct 2022 11:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 02 Oct 2022 11:45 PM IST
सार

गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित सफरपुर निवासी मोहम्मद शहजाद ने पुलिस को बताया कि वह जिला पंचायत सदस्य पद पर चुनाव लड़ रहे थे। 26 सितंबर को मतदान वाले दिन वह वसीम, तालिब निवासी बलेलपुर के साथ कार से गांव लौट रहे थे। कोतवाली प्रभारी ऐश्वर्य पाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुर्सलीन, नईम, मुस्तकीम, प्रवेज, अनस, दानिश, आजाद और सादिक, फिरोज, शाहनवाज निवासी रुड़की के खिलाफ बलवा समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
Case on ten including district panchayat member candidate

विस्तार

मतदान के दिन जिला पंचायत सदस्य के दो प्रत्याशियों के बीच हुए विवाद के मामले में पुलिस ने दूसरे प्रत्याशी की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी समेत दस पर बलवे समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित सफरपुर निवासी मोहम्मद शहजाद ने पुलिस को बताया कि वह जिला पंचायत सदस्य पद पर चुनाव लड़ रहे थे। 26 सितंबर को मतदान वाले दिन वह वसीम, तालिब निवासी बलेलपुर के साथ कार से गांव लौट रहे थे। जैसे ही वह गांव के चौक के पास पहुंचे तो जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी मुर्सलीन और उसके पक्ष के लोगों ने हथियारों के बल पर घेर लिया था। उक्त लोगों ने कार में तोड़फोड़ कर मारपीट की थी। शोर मचाने पर हमलावर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए थे। कोतवाली प्रभारी ऐश्वर्य पाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुर्सलीन, नईम, मुस्तकीम, प्रवेज, अनस, दानिश, आजाद और सादिक, फिरोज, शाहनवाज निवासी रुड़की के खिलाफ बलवा समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed