{"_id":"58c81fe94f1c1b6a2d32a2ba","slug":"carbine-and-magazine-from-unclaimed-bag","type":"story","status":"publish","title_hn":"लावारिस बैग से मिली कारबाइन और मैगजीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लावारिस बैग से मिली कारबाइन और मैगजीन
अमर उजाला ब्यूरो मंगलौर
Updated Tue, 14 Mar 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
एक लावारिस बैग से कारबाइन मिलने पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। कारबाइन एक पुलिस कर्मी की बताई जा रही है, जो ऊधम सिंह नगर में तैनात है। मंगलौर कोतवाली पुलिस ने इस बाबत एसएसपी को रिपोर्ट भेज दी है।
होली के दिन सोमवार को पुलिस को थिथौला खेमपुर मार्ग पर एक लावारिस बैग पड़ा होने की सूचना मिली। इस पर एसएचओ जवाहरलाल फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। बैग में बम होने की आशंका के चलते पुलिस ने सावधानी से बैग की तलाशी ली। इसमें कुछ कपड़ों के साथ ही एक कारबाइन और उसकी मैगजीन देखकर पुलिस के होश उड़ गए। इसे कब्जे में लेकर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की तो पता चला कि यह कारबाइन ऊधमसिंह नगर पुलिस लाइन में तैनात सिपाही ललित कुमार की है, जो मंगलौर क्षेत्र के मुंडलाना का निवासी है।
पुलिस के अनुसार पूछताछ में सिपाही ने बताया कि रविवार की रात वह बाइक से गांव की ओर जा रहा था। इसी दौरान बाइक के पीछे बंधा बैग कहीं गिर गया, जिसमें सरकारी कारबाइन और मैगजीन भी थी। रातभर सिपाही को बैग और कारबाइन का होश नहीं रहा। सोमवार की सुबह लावारिस बैग में कारबाइन बरामद होने के बाद स्थानीय पुलिस ने इसकी रिपोर्ट एसएसपी को भेज दी है। मंगलौर पुलिस क्षेत्राधिकारी के अनुसार पुलिसकर्मी ललित ऊधम सिंह नगर की पुलिस लाइन में तैनात है और फिलहाल उसकी ड्यूटी किसी नेता की सुरक्षा में लगाई गई है। लापरवाही के लिए उसे जिम्मेदार मानते हुए एसएसपी को रिपोर्ट भेज दी गई है। अब उसके खिलाफ ऊधमसिंह नगर के एसएसपी की ओर से कार्रवाई की जानी है।