फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Roorkee News On suspicion of cow smuggling car riders thrashed army man badly

Roorkee News: गोतस्करी के शक में कार सवारों ने सैन्यकर्मी से अभद्रता कर बुरी तरह पीटा, शोर मचाने पर हुए फरार

Mon, 26 Jun 2023 05:04 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Mon, 26 Jun 2023 05:04 PM IST
सार

आरोप है कि युवकों ने गोतस्करी के शक में अभद्रता कर दी। विरोध करने पर मारपीट कर दी। शोर मचाने पर हमलावर मौके से फरार हो गए।

विज्ञापन
Roorkee News On suspicion of cow smuggling car riders thrashed army man badly
सैन्यकर्मी को पीटा - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

गोतस्करी के शक में कार सवारों ने एक सैन्यकर्मी से अभद्रता करते हुए मारपीट कर दी। शोर मचाने पर कार सवार फरार हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर एक नामजद व अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित शांतिपुरम, ढंढेरा निवासी श्याम बाबू शर्मा ने बताया कि सेना अस्पताल में कार्यरत हैं। शुक्रवार रात करीब आठ बजे वह एक बछड़ा ई-रिक्शा में लेकर चावमंडी गोशाला जा रहे थे। जैसे ही वह डिफेंस काॅलोनी पहुंचे तो कार सवार युवकों ने रोक लिया और बछड़ा ले जाने का कारण पूछा। इस पर उन्होंने बताया कि वह गोशाला में सेवा करने के लिए बछड़ा ले जा रहे हैं।
विज्ञापन


आरोप है कि युवकों ने गोतस्करी के शक में अभद्रता कर दी। विरोध करने पर मारपीट कर दी। शोर मचाने पर हमलावर मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की। एसएसआई अभिनव शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मंटू निवासी ढंढेरा और अन्य अज्ञात पर केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गई है। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed