{"_id":"65662f2f83dfd02ee40b8f19","slug":"car-looted-after-showing-weapon-to-himachal-pradesh-constable-roorkee-news-c-5-1-drn1030-296982-2023-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee Crime: हाईवे किनारे हिमाचल प्रदेश के सिपाही को हथियार दिखाकर लूटी कार, फरार हुए आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee Crime: हाईवे किनारे हिमाचल प्रदेश के सिपाही को हथियार दिखाकर लूटी कार, फरार हुए आरोपी
Wed, 29 Nov 2023 05:14 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 29 Nov 2023 05:14 PM IST
सार
सिपाही ने बताया कि 22 नवंबर को वह अपनी कार से घूमने के लिए देहरादून आया था। 26 नवंबर की रात वह देहरादून से कार से दिल्ली जाने के लिए निकला था।
विज्ञापन
हथियार के बल पर लूट
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के सिपाही को हथियार दिखाकर तीन बदमाशों ने कार लूट ली और फरार हो गए। सिपाही ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने बदमाशों की तलाश के लिए कांबिंग की लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल पाया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर लूट का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश के जिला किन्नौर के तहसील सांगला ग्राम किल्बा निवासी चंद्र प्रकाश ने मंगलौर पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह हिमाचल प्रदेश पुलिस में सिपाही के पद पर तैनात है। सिपाही ने बताया कि 22 नवंबर को वह अपनी कार से घूमने के लिए देहरादून आया था। 26 नवंबर की रात वह देहरादून से कार से दिल्ली जाने के लिए निकला था। जैसे ही वह मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लिब्बरहेड़ी के पास पहुंचा तो उसे झपकी आने लगी।
विज्ञापन
Uttarakhand Crime: यूपी के ट्रैक्टर चालक की हाईवे पर गोली मारकर हत्या, सीट पर खून से लथपथ मिला शव
विज्ञापन
उसने कार हाईवे के किनारे लगा दी और शीशा बंद करके सो गया। करीब तीन बजे तीन लोगों ने कार की खिड़की खटखटाई। इस पर सिपाही ने खिड़की खोल दी। इस बीच एक बदमाश ने रिवाॅल्वर तान दी। दूसरे ने चाकू दिखाकर सिपाही को आतंकित कर कार से बाहर निकाल लिया। इसके बाद तीनों कार लूटकर फरार हो गए। कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार लूट का केस दर्ज कर लिया गया है। साथ ही बदमाशों की तलाश के लिए सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।I