फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Tractor driver shot dead on the highway in Roorkee Haridwar Uttarakhand Crime news in hindi

Uttarakhand Crime: यूपी के ट्रैक्टर चालक की हाईवे पर गोली मारकर हत्या, सीट पर खून से लथपथ मिला शव

Sun, 26 Nov 2023 11:20 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की (हरिद्वार)
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की (हरिद्वार) Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 26 Nov 2023 11:20 PM IST
सार

ट्रैक्टर चालक पथरी क्षेत्र के फेरूपुर से ट्रैक्टर-ट्रॉली से गन्ना लेकर शुगर मिल जा रहा था। मंगलौर के बिझौली बाईपास पर बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी।राहगीरों ने ट्रैक्टर की सीट पर खून से लथपथ शव पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन
Tractor driver shot dead on the highway in Roorkee Haridwar Uttarakhand Crime news in hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

ट्रैक्टर-ट्रॉली से गन्ना लेकर शुगर मिल जा रहे यूपी के शामली जिले के निवासी ट्रैक्टर चालक की शनिवार की देर रात अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। चालक का शव ट्रैक्टर की सीट पर खून से लथपथ मिला है। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है।

विज्ञापन

मंगलौर कोतवाली पुलिस के अनुसार, यूपी के शामली जिले के बाबरी थाना क्षेत्र के करौंदा हाथी निवासी धर्मवीर का बेटा नेत्रपाल (56) अनुबंध पर उत्तम शुगर मिल लिब्बरहेड़ी में ट्रैक्टर चालक के रूप में काम करता था। शनिवार की रात 12 बजे वह पथरी क्षेत्र के फेरूपुर से ट्रैक्टर-ट्रॉली से गन्ना लेकर शुगर मिल जा रहा था।

विज्ञापन


सीने पर लगी मिली गोली
मंगलौर के बिझौली बाईपास पर बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। रात में गुजर रहे राहगीरों ने ट्रैक्टर की सीट पर खून से लथपथ शव पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। सूचना पर मंगलौर कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जानकारी ली। पुलिस ने शव की पड़ताल की तो बायीं तरफ सीने पर गोली लगी मिली। पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को दी। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए रुड़की सिविल अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Dehradun News:  चाय बगान के पास मिली दो लाशें, नाली में एक दूसरे से लिपटे हुए थे महिला और पुरुष के शव

कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि नेत्रपाल के परिजनों की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। अब तक हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मामले में तमाम बिंदुओं पर जांच की जा रही है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed