{"_id":"6333272ecf919a766115ff18","slug":"car-and-bike-collide-on-the-highway-two-friends-died-roorkee-news-drn4239815102","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर कार और बाइक की भिड़ंत, दो दोस्तों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर कार और बाइक की भिड़ंत, दो दोस्तों की मौत
सार
हाईवे पर एक कार और बाइक की भिड़ंत में बाइक सवार दो दोस्तों की मौत हो गई।मंगलवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे दोनों एक बाइक पर सवार होकर रुड़की से भगवानपुर की तरफ जा रहे थे।
विज्ञापन
विस्तार
हाईवे पर एक कार और बाइक की भिड़ंत में बाइक सवार दो दोस्तों की मौत हो गई। हादसे के बाद हाईवे पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार चालक को हिरासत में ले लिया। पंचनामा भरकर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए रुड़की सिविल अस्पताल भेज दिया। वहीं, युवकों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
तंजीम (28) निवासी इस्लाम नगर, रुड़की और आजम (30) निवासी भारतनगर, रुड़की दोनों दोस्त थे। मंगलवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे दोनों एक बाइक पर सवार होकर रुड़की से भगवानपुर की तरफ जा रहे थे। जैसे ही दोनों पुहारा अड्डे के पास हाईवे पर पहुंचे तो सामने से आ रही कार से उनकी बाइक की भिड़ंत हो गई। टक्कर से दोनों हाईवे पर जा गिरे और मौके पर ही मौत हो गई। इस बीच राहगीर और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे व कार चालक को पकड़कर सूचना पुलिस को दी।
सूचना पर भगवानपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की सूचना दोनों के परिजनों को दी। सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं, पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अस्पताल में परिजनों की भीड़ जमा हो गई। प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि चालक को हिरासत में ले लिया गया है। मामले में तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
तंजीम मसाले और आजम वेल्डिंग का करता था काम
सिविल अस्पताल में परिजनों ने बताया कि तंजीम और आजम दोनों अच्छे दोस्त थे। तंजीब मसाले बेचने का काम करता था। आजम वेल्डिंग का काम करता था। मंगलवार को दोनों किसी काम से भगवानपुर की ओर जा रहे थे।