फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Sugarcane crop at risk due to waterlogging in Sakauti

Roorkee News: सकौती में जलभराव से गन्ने की फसल पर संकट

Wed, 09 Sep 2026 11:00 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
Sugarcane crop at risk due to waterlogging in Sakauti
विकासखंड नारसन क्षेत्र के सकौती गांव में जलभराव की गंभीर समस्या से जूझ रहे किसानों को बड़ी राहत मिली है। उत्तम शुगर मिल के अधिकारियों और कर्मचारियों ने सक्रियता दिखाते हुए जलभराव से प्रभावित गन्ना खेतों का निरीक्षण किया। मौके पर पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था कराई।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश और जल निकासी के अभाव में सकौती गांव के कई किसानों के गन्ना खेतों में पानी भर गया था। खेतों में पानी खड़े रहने के कारण गन्ने की फसल के सड़ने और उसके विकास पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने का खतरा उत्पन्न हो गया था जिससे अन्नदाता खासे चिंतित थे।
विज्ञापन

गन्ना किसानों का कहना है कि गन्ना विभाग के अधिकारियों ने उनकी कोई सुध नहीं ली। क्षेत्र के किसानों की इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए उत्तम शुगर मिल प्रबंधन ने तुरंत संज्ञान लिया। मिल के उच्च अधिकारियों के निर्देश पर डीजीएम केन उत्तम शुगर मिल पवन सिंह जेनर कर्मचारी और तकनीकी टीम को लेकर सकौती गांव पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर स्थिति का जायजा लेने के बाद जेसीबी और अन्य वैकल्पिक माध्यमों से पानी की निकासी के लिए तुरंत नाले और रास्ते बनाए गए जिससे खेतों में जमा पानी तेजी से बाहर निकलना शुरू हो गया। उत्तम शुगर मिल प्रशासन की इस त्वरित कार्रवाई से किसानों ने राहत की सांस ली है। किसानों का कहना है कि समय रहते पानी निकल जाने से उनकी गन्ने की फसल को भारी नुकसान से बचा लिया गया है। इस सराहनीय कदम के लिए क्षेत्रीय किसानों ने उत्तम शुगर मिल के अधिकारियों और कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed