फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   body pulled frome grave after two months

दो माह बाद कब्र से निकाला शव

Fri, 19 Feb 2016 10:44 PM IST
ब्यूरो/रुड़की, अमर उजाला
ब्यूरो/रुड़की, अमर उजाला Updated Fri, 19 Feb 2016 10:44 PM IST
विज्ञापन

दो माह पूर्व जौलीग्रांट अस्पताल में युवती की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल के एक डाक्टर पर आरोप लगाया था कि उन्होेंने युवती की आंखें और किडनी निकाल ली थी। इस संबंध में आरोपी डाक्टर के खिलाफ डोईवाला थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था। शुक्रवार को जिलाधिकारी के आदेश पर पुलिस और प्रशासनिक टीम की मौजूदगी में युवती का शव कब्र से निकाला और जांच के लिए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन

शक्ति विहार कालोनी निवासी शांति देवी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी बेटी काजल का उपचार जौलीग्रांट अस्पताल में चल रहा था। उपचार के दौरान ही बेटी की मौत हो गई थी। आरोप है कि उसके बाद जौलीग्रांट के एक डाक्टर ने उसकी बेटी की आंखें और किडनी निकाल ली थी। बेटी की मौत से परिवार के सभी लोग दु:खी थे। इसलिए वह उस समय इस बात पर ध्यान नहीं दे पाए। बेटी को शक्तिविहार के श्मशान घाट में दफना दिया गया। बाद में उसकी छोटी बेटी ने चिकित्सक द्वारा किडनी और आंख निकालने की बात बताई गई थी। गंगनहर कोतवाली ने मामले की रिपोर्ट शून्य में दर्ज कर डोईवाला थाने में मामला स्थानांतरण किया था। मामले की सच्चाई जानने के लिए जिलाधिकारी ने प्रशासनिक और पुलिस टीम की मौजूदगी में कब्र से शव निकाले जाने के आदेश दिए गए थे। शुक्रवार को जिलाधिकारी के आदेश पर तहसीलदार गोपाल सिंह की देखरेख में शव निकाला गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भेज दिया है। शव निकाले जाने और पोस्टमार्टम की वीडियो ग्राफी कराई गई है। मुकदमें की विवेचना कर रहे डोईवाला थाने के एसआई रामनरेश शर्मा भी इस दौरान मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही इस मामले में कुछ कहा जा सकेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed