फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Teachers and employees raise a spirited call for the restoration of the old pension scheme

Roorkee News: पुरानी पेंशन बहाली के लिए शिक्षक-कर्मचारियों ने भरी हुंकार

Wed, 02 Sep 2026 06:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 06:54 PM IST
विज्ञापन
Teachers and employees raise a spirited call for the restoration of the old pension scheme
पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन (एनएमओपीएस) हरिद्वार के जिला कार्यालय का उद्घाटन मंगलवार को गंगा वाटिका, न्यू गंगा एनक्लेव में किया गया। कार्यक्रम के साथ आयोजित रणनीतिक बैठक में जनपद भर से पहुंचे शिक्षक-कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) की बहाली के लिए एकजुटता दिखाई। इस दौरान संत समाज ने भी आंदोलन को अपना समर्थन देने की घोषणा की।
विज्ञापन


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी खानपुर शाने करीम सिद्दिकी ने फीता काटकर कार्यालय का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन कर्मचारियों की सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय है। इसके लिए संगठन की मजबूती और एकजुटता आवश्यक है।
विज्ञापन


बैठक में 13 सितंबर को देहरादून में प्रस्तावित प्रांतीय महाआंदोलन को सफल बनाने की रणनीति पर चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने बताया कि जनपद के सभी विकासखंडों और सरकारी विभागों में जनसंपर्क अभियान चलाकर अधिक से अधिक कर्मचारियों को आंदोलन से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष सुखदेव सैनी और जिला मंत्री दीपक चौहान ने कहा कि नए जिला कार्यालय से संगठन की गतिविधियों को गति मिलेगी। कर्मचारियों को बेहतर ढंग से संगठित किया जा सकेगा। कार्यक्रम में गढ़वाल मंडल अध्यक्ष विकास कुमार शर्मा, वीरसिंह पंवार, मुकेश चौहान, अनिल शर्मा, अश्विनी चौहान सहित विभिन्न कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में शिक्षक-कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed