{"_id":"61796c452fc36768474673af","slug":"bodies-of-nainital-lover-couple-found-hanging-from-fan-roorkee-news-drn3945915119","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुड़की: पंखे से लटके मिले नैनीताल के प्रेमी युगल, पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर निकाले शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुड़की: पंखे से लटके मिले नैनीताल के प्रेमी युगल, पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर निकाले शव
Wed, 27 Oct 2021 09:09 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 09:09 PM IST
सार
नैनीताल जिले के मुक्तेश्वर की रहने वाली 21 वर्षीय एक युवती अपनी बड़ी बहन के साथ पिछले डेढ़ माह से सिसौना गांव में किराये पर कमरा लेकर रह रही थी। वह एक फैक्टरी में नौकरी करती थी।
विज्ञापन
आत्महत्याद्ध(प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
रुड़की में नैनीताल के प्रेमी युगल के शव बंद कमरे में पंखे से लटके हुए मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर शवों को फंदे से नीचे उतारा। साथ ही घटना की सूचना दोनों के परिजनों को दी। पुलिस ने शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए रुड़की सिविल अस्पताल भेज दिए। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, नैनीताल जिले के मुक्तेश्वर की रहने वाली 21 वर्षीय एक युवती अपनी बड़ी बहन के साथ पिछले डेढ़ माह से सिसौना गांव में किराये पर कमरा लेकर रह रही थी। वह एक फैक्टरी में नौकरी करती थी। बुधवार को उसकी बड़ी बहन ड्यूटी पर गई थी। जबकि वह कमरे पर अकेली थी। शाम के समय आसपास के लोगों को कमरे में अनहोनी की आशंका हुई और सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी ली। पुलिस ने आवाज लगाकर कमरा खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आई। इस पर पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़ा।
विज्ञापन
पुलिस कमरे के अंदर गई तो युवती और एक युवक के शव चुन्नी के सहारे पंखे से लटके हुए थे। पुलिस ने शवों को नीचे उतारा और घटना की सूचना युवती की बहन को दी। सूचना मिलते ही उसकी बहन कमरे पर पहुंची। बताया जा रहा है कि युवक और युवती के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवक भी मूलरूप से नैनीताल जिले का रहने वाला है। एसओ पीडी भट्ट ने बताया कि दोनों शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए रुड़की सिविल अस्पताल भेज दिए हैं। मामले में जांच की जा रही है। तहरीर आने पर मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन