फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Bodies of father and son missing after drowning in Ganganahar recovered

Roorkee News: गंगनहर में डूबकर लापता पिता-पुत्र का शव बरामद

Fri, 13 Jun 2025 06:16 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jun 2025 06:16 PM IST
विज्ञापन
Bodies of father and son missing after drowning in Ganganahar recovered
आसफनगर झाल से मिले दोनों के शव, बच्ची की तलाश जारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पिरान कलियर। तीन दिन पहले कलियर-धनौरी गंगनहर में डूबकर लापता हुए पिता-पुत्र का शव आसफनगर झाल से बरामद हुआ है। बच्ची की तलाश की जा रही है।
यूपी के जिला रामपुर थाना सिविल लाइन मोहल्ला पंजाब नगर निवासी मेहंदी हसन (40) उनका बेटा तौफीक (15) बेटी तुबा (10) मंगलवार को कलियर घूमने के लिए आए हुए थे। वह किराए के कमरे में रह रहे थे। बुधवार को वह धनौरी बावन दर्रा घूमने के लिए गए थे। वहां से लौटते समय गंगनहर में पैर डालकर बैठ गए।
इसी दौरान बेटे तौफीक का अचानक पैर फिसल गया वह गंगनहर के तेज बहाव में बहने लगा। बेटे को बचाने के लिए पिता भी नहर में कूद गए। पिता भी लापता हो गए। इसके बाद बेटी तुबा का संतुलन बिगड़ने से वह भी गंगनहर में गिर गई। तीनों लापता हो गए थे। एसओ रविंद्र कुमार ने बताया कि गंगनहर में डूबकर लापता मेहंदी हसन और उसके पुत्र तौफीक का शव मंगलौर आसफनगर झाल से बरामद हुआ है।
विज्ञापन

गंगा नदी में बहे युवक का शव मिला
एसडीआरएफ और पुलिस ने किया बरामद, पंचनामा भरकर अस्पताल भेजा
संवाद न्यूज एजेंसी
खानपुर। गंगा नदी के बालावाली घाट पर दोस्तों के साथ नहाने गया युवक का शव एसडीआरएफ और पुलिस ने बालावाली घाट से कलसिया घाट के बीच से गंगा नदी से बरामद कर लिया है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लक्सर कोतवाली क्षेत्र के रायसी गांव निवासी अमित कुमार (21) अपने दोस्तों के साथ बृहस्पतिवार दोपहर लगभग 12 बजे खानपुर थाना क्षेत्र के गंगा नदी के बालावाली घाट पर नहाने गया था। जब वह नहा रहा था, इसी दौरान वह पानी में बहकर लापता हो गया। उसके दोस्तों ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। परिवारवालों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर एसडीआरएफ की टीम को बुला लिया।
एसडीआरएफ, पुलिस और ग्रामीणों ने सर्च अभियान चलाया लेकिन देर शाम तक लापता युवक का अता-पता नहीं चल पाया है। शुक्रवार को एसडीआरएफ और पुलिस ने खानपुर क्षेत्र के बालावाली घाट से दक्षिण दिशा की ओर सुबह छह बजे से गंगा नदी में सर्च अभियान चलाया था।

खानपुर थाना प्रभारी रविंद्र शाह ने बताया कि सर्च अभियान के दौरान गंगा नदी में बालावाली से दक्षिण दिशा की ओर एक किलोमीटर जाकर लापता युवक अमित का शव बरामद कर लिया। खानपुर थाना प्रभारी रविंद्र शाह ने बताया कि शव का पंचनामा भर पीएम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। किशोरी की तलाश की जा रही है। दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed