{"_id":"5883982b4f1c1b701beffba1","slug":"bodies-found-in-the-woods-feared-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगल में मिला शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंगल में मिला शव, हत्या की आशंका
अमर उजाला ब्यूरो मंगलौर
Updated Sat, 21 Jan 2017 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दहियाकी के ग्रामीण का शव निजामपुर के जंगल से मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं मिला है। परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं।
जानकारी के अनुसार दहियाकी निवासी पप्पू पुत्र बुलचंद शुक्रवार की रात को घर से गया था। रात भर जब वह वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। शनिवार की सुबह उसका शव निजामपुर के जगंल स्थित एक खेत से मिला। सूचना मिलने पर कोतवाल भान सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस के मुताबिक मृतक के शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं मिला है। मृत्यु के कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा। उधर मृतक के परिजनों का कहना है कि पप्पू की हत्या की गई है। गांव का रहने वाला एक व्यक्ति उसे रात को बुलाकर ले गया था। बाद में पप्पू वापस नहीं लौटा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाल भान सिंह का कहना है कि पूछताछ के लिए कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। अभी परिजनों की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है।