फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   BKU staged a sit-in at the SDM office

भाकियू के कार्यकर्ताओं ने एसडीएम कार्यालय पर दिया धरना

Mon, 05 Oct 2020 11:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
BKU staged a sit-in at the SDM office
लक्सर। भारतीय किसान यूनियन रोड़ गुट के पदाधिकारियों ने सरकारी खरीद केंद्रों पर किसानों की धान की फसल न खरीद करने का आरोप लगाकर एसडीएम कार्यालय के बाहर धरना दिया। मौके पर पहुंचे एसडीएम ने वरिष्ठ विपणन निरीक्षक के साथ उनकी बैठक कराकर मामले का हल निकालने का भरोसा दिया है।
विज्ञापन

यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष पद्म सिंह रोड़, जिला अध्यक्ष संजीव कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप त्यागी सोमवार को तहसील क्षेत्र के बसेड़ा, ऐथल, चिड़ियापुर, दिनारपुर, सुभाष गढ़ व बुक्कनपुर गांव के किसानों के साथ लक्सर तहसील मुख्यालय पहुंचे और एसडीएम कार्यालय के बाहर धरना शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि लक्सर तहसील क्षेत्र में किसान धान की फसल का भारी मात्रा में उत्पादन करते हैं। फसल सही दाम में बेचने के लिए किसान सरकारी खरीद केंद्रों पर ले जाते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि लक्सर क्षेत्र में खोले गए सरकारी खरीद केंद्रों के अधिकारी फसल खरीदने में आनाकानी कर रहे हैं। इससे किसानों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने एसडीएम पूरण सिंह राणा को भी अपनी समस्या से अवगत कराया। इसके बाद एसडीएम ने वरिष्ठ विपणन निरीक्षक के साथ उनकी वार्ता कराकर समस्या का हल निकालने का भरोसा दिया। इसके बाद वे लौट गए। इस दौरान अंकित, गुफरान, रोबिन सिंह, भूपेंद्र सिंह, कुलदीप, शेर सिंह, बलकार सिंह, सतपाल, शहीद हसन, राजेंद्र, आजाद, विक्रम सिंह, सुरेंद्र सिंह, प्रमोद कुमार, हरजीत, इंदर सिंह, मनजीत रोड, अरुण कुमार, तेजी सिंह, पद्म बैरागी, यतेंद्र सिंह, जगमीर सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed