{"_id":"64b03a3f51e4efa9b1014f77","slug":"bike-collided-with-standing-truck-youth-died-roorkee-news-c-5-1-drn1027-199742-2023-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: खड़े ट्रक से टकराई बाइक, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: खड़े ट्रक से टकराई बाइक, युवक की मौत
विज्ञापन
दिल्ली से हरिद्वार जल लेने जा रहे दंपती की बाइक हाईवे किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई जिसमें पति की मौत हो गई। साथ ही महिला गंभीर घायल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घायल को अस्पताल भिजवाया। वहां से महिला को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
जानकरी के अनुसार, नजफगढ़ दिल्ली निवासी प्रवीण (40) और उनकी पत्नी नीलम (37) बाइक से हरिद्वार गंगाजल लेने जा रहे थे। सुबह करीब तीन बजे बाइक हाईवे किनारे खड़े एक ट्रक में पीछे से जा घुसी। हादसे के बाद मौके पर जमा हुए लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को मृत घोषित कर दिया। उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने घायल महिला को नारसन स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। वहां महिला को गंभीर हालत में देखते हुए हायर सेंटर रेफर किया गया। चौकी प्रभारी नवीन सिंह चौहान ने बताया कि मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। साथ ही पीड़ित परिवार को भी सूचना दे दी है।