{"_id":"6963d3e06db481af58031948","slug":"bhagwanpur-team-overall-champion-in-mp-championship-trophy-roorkee-news-c-5-1-drn1086-876789-2026-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी में भगवानपुर की टीम ओवरऑल चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी में भगवानपुर की टीम ओवरऑल चैंपियन
Sun, 11 Jan 2026 10:16 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
Updated Sun, 11 Jan 2026 10:16 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
खानपुर। क्षेत्र के राजेश पायलट मिनी स्टेडियम में आयोजित सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी का रविवार को समापन हो गया। इस दौरान अंडर-19 वर्ग की विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। इन प्रतियोगिता में भगवानपुर विधानसभा की टीम ओवरऑल चैंपियन रही।
रविवार को आयोजित सांसद चैंपियनशिप के समापन अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि खानपुर क्षेत्र में इस तरह की खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन से ग्रामीण अंचल की प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिल रहा है। उन्होंने विशेष रूप से छात्राओं से खेलों में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करने का आह्वान किया। प्रतियोगिता के दौरान अंडर-19 वर्ग की कई खेल स्पर्धाओं का आयोजन किया गया, जिनमें खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिताओं में भगवानपुर विधानसभा की टीम ओवरऑल चैंपियन रही।
विज्ञापन
जिला युवा कल्याण अधिकारी मुकेश भट्ट ने बताया कि रविवार को खेली गई प्रतियोगिताओं में लक्सर, रुड़की व झबरेड़ा की टीम अव्वल रही। अंडर-19 बालिका वर्ग कबड्डी में लक्सर टीम ने भगवानपुर को 40-15 के अंतर से पराजित किया। वहीं अंडर-19 बालक वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में भी लक्सर ने भगवानपुर को 30-24 से हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंडर-19 बालक वर्ग की पिट्ठू प्रतियोगिता में रुड़की प्रथम स्थान पर रही, जबकि अंडर-19 बालिका वर्ग में खानपुर की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया। अंडर-19 बालक वर्ग की रस्साकशी प्रतियोगिता में झबरेड़ा की टीम विजेता रही। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। जिला युवा कल्याण अधिकारी ने बताया कि विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार राशि डीबीटी के माध्यम से उनके बैंक खातों में भेजी जाएगी। इस अवसर पर जिला युवा कल्याण अधिकारी मुकेश भट्ट, खानपुर युवा कल्याण अधिकारी आशीष, सेठपाल सिंह, सुमित कुमार, मांगेराम मौर्य, निरोम चौधरी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन