फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   bhagwan shiv

सावन के आखिरी सोमवार को मंदिरों में उमड़ी भीड़

Mon, 12 Aug 2019 11:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 12 Aug 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
bhagwan shiv
सावन के अंतिम सोमवार को नगर के शिवालयों और अन्य मंदिरों में शिव की जय जयकार होती रही। श्रद्धालुओं ने शिवमंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना कर मन्नतें मांगी। इस दौरान शिवालयों को भव्य रूप से सजाया गया था। श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक के साथ ही हवन आदि अनुष्ठान भी संपन्न किए।
विज्ञापन

रुड़की में रामनगर में राम मंदिर परिसर में सावन माह के आखिरी सोमवार में पूजन एवं दूध अभिषेक किया गया। राममंदिर के पुजारी आचार्य कैलाश चंद शास्त्री ने बताया कि जिस प्रकार भगवान विष्णु को समर्पित दो एकादशी होते हैं, वैसे ही ही माह दो प्रदोष व्रत भी आते हैं। मान्यता है कि सावन के आखिरी सोमवार को रुद्राभिषेक करने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। यही नहीं, इसदिन भगवान महाकाल की पूजा-अर्चना करने से बड़े से बड़ा संकट भी टल जाता है। इस दौरान मंदिर परिसर में हवन-यज्ञ का आयोजन ब्राह्मणों द्वारा किया गया। इसमें मंदिर समिति व क्षेत्र के लोगों ने आहुति दी। इस मौके पर पंडित अखिलेश, हेमंत ध्यानी, देवेंद्र सेमवाल, नितिन भट्ट, पवन कुमार, रोशन मैत्री, प्रिया सेमवाल, सरोज ध्यानी, लक्ष्मी, रानी, रावत, रितु गर्ग, राजीव लोचन, प्रियंका मेहंदीरत्ता, संजीव मेहंदीरत्ता, जगदीश लाल, संजय अरोड़ा, दीपक बत्रा, पंकज सतीजा सहित अन्य श्रद्धालु एवं ब्राह्मण लोग उपस्थित रहे। वहीं, लक्सर कस्बे सहित सुल्तानपुर, खानपुर व रायसी के तमाम शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। इसके अलावा सीमली के प्राचीन शिव मंदिर पथलेश्वर महादेव, सुल्तानपुर के पंचेवली मंदिर, खानपुर के जटा शंकर महादेव मंदिर सहित कस्बे व देहात के तमाम मंदिरों में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। कई मंदिरों में भंडारे का आयोजन भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed