फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Bank employee withdrew cash worth Rs 56.65 lakh from two accounts

Roorkee News: बैंक कर्मचारी ने दो खातों से निकाली 56.65 लाख की नकदी

Mon, 06 Jan 2025 11:46 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
Bank employee withdrew cash worth Rs 56.65 lakh from two accounts

विज्ञापन
एक बैंक कर्मचारी ने दो खाताधारकों के खाते में गड़बड़ी की बात बताते हुए धोखाधड़ी कर खाते से लाखों की रकम साफ कर दी और फरार हो गया। बैंक खाताधारकों को धोखाधड़ी का पता चला तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित गांव जलालपुर निवासी गफ्फार ने पुलिस को बताया कि उन्होंने करीब दो माह पूर्व सिविल लाइंस स्थित एक निजी बैंक में खाता खुलवाया था। खाता खोलने वाले एक बैंक कर्मचारी से उनकी जान पहचान हो गई थी। दो जनवरी को उनके खाते में कुछ गड़बड़ी हो गई थी। इसपर उन्होंने खाता खोलने वाले कर्मचारी से मिलकर इसकी शिकायत की। युवक ने उनका मोबाइल लेकर बैंक खाते के संबंध में जानकारी ली और कुछ ऑनलाइन काम किया।
विज्ञापन




इसके बाद कर्मचारी ने बताया कि बैंक खाते संबंधी गड़बड़ी सही हो गई। कुछ देर बाद उन्हें शक हुआ तो वह बैंक पहुंचे और खाते में जमा राशि की जानकारी ली। जानकारी लेने पर पता चला कि उनके खाते से 2.65 लाख रुपये निकाले गए हैं। उन्होंने कर्मचारी से संपर्क किया तो वह बैंक में नहीं मिला। वहीं, एक व्यक्ति ने बताया कि उन्होंने कुछ समय पहले ही एक प्लॉट बेचा था। उन्होंने भी उसी कर्मचारी से खाता खुलवाया था जिसने गफ्फार का खाता खोला था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने बेचे गए प्लॉट की 54 लाख की रकम खाते में जमा कराई थी। बताया कि उनके खाते में भी कुछ गड़बड़ी हो गई थी। इस पर उन्होंने कर्मचारी से मुलाकात की थी। कर्मचारी ने उनका भी मोबाइल लेकर कुछ ऑनलाइन बैंक खाते संबंधी कार्य किया था। साथ ही बताया था कि गड़बड़ी सही हो गई है। शक होने पर उन्होंने बैंक पहुंचकर खाते में जमा धनराशि की जानकारी ली तो पूरी रकम गायब थी। उन्होंने कर्मचारी से संपर्क किया लेकिन संपर्क नहीं हो पाया। बताया कि वह गुलाबनगर, रुड़की उसके घर पर भी गए थे लेकिन वह घर से फरार मिला। मामले में दोनों पीड़ितों ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली प्रभारी नरेंद्र बिष्ट ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed