फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Ban on travel on general ticket, traveling by paying fine

जरनल टिकट पर यात्रा रोक, जुर्माना देकर हो रही यात्रा

Wed, 11 May 2022 08:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 11 May 2022 08:09 PM IST
विज्ञापन
Ban on travel on general ticket, traveling by paying fine
रेलवे ने कुछ ट्रेनों में जनरल टिकट पर यात्रा की अनुमति दे दी है। अन्य ट्रेनों में जनरल टिकट पर यात्रा करीब एक महीने बाद ही हो पाएगी। रेल प्रशासन ने जरनल टिकट पर सभी ट्रेनों का अलग-अलग शेड्यूल जारी कर दिया है लेकिन जानकारी के अभाव में लोग यात्रा कर रहे हैं और उन्हें जुर्माना देना पड़ रहा है।
विज्ञापन

रेलवे ने 15 अप्रैल से ट्रेनों में जनरल टिकट पर यात्रा की अनुमति दे दी थी लेकिन पूर्व की व्यवस्था के हिसाब से ट्रेनों में जनरल टिकट भी बुक किए गए हैं। उनकी तिथि समाप्त होने के बाद ही उन ट्रेनों में जनरल टिकट पर सफर की अनुमति दी जा रही है। इसके लिए हर ट्रेन में अलग-अलग तिथि घोषित की गई है। मुश्किल यह है कि इसकी जानकारी यात्रियों को नहीं है। स्टेशन पहुंचने के बाद जनरल काउंटर पर पता चल रहा है कि जिस ट्रेन में वह सफर करना चाहते हैं उसमें जनरल टिकट पर यात्रा की सुविधा नहीं है। इसके बाद वे स्टेशन पर मौजूद टीसी या टीटीई से 250 रुपये जुर्माना और किराया देकर टिकट बनवा रहे हैं। ई कार्मिशियल सुपरवाइजर कौशल कुमार ने बताया कि कई ट्रेनों में जनरल टिकट की व्यवस्था हो चुकी है। जिन ट्रेनों में अभी यह व्यवस्था नहीं है उनमें भी शीघ्र जनरल टिकट की व्यवस्था शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

केस नंबर एक- गोरखपुर जाने वाले रमेश पांडे को कामाख्या एक्सप्रेस से जाना था। स्टेशन पर जब वे पहुंचे तो पता चला कि अभी जनरल टिकट नहीं मिल रहा है। उन्होंने 250 रुपये जुर्माना और 450 रुपये किराया देकर टिकट बनवाया। तब जाकर ट्रेन से जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस नंबर दो- लखनऊ निवासी श्याम शर्मा ने बताया कि हावड़ा एक्सप्रेस से लखनऊ जाना था। स्टेशन पर उन्हें टिकट नहीं मिला। फिर उन्होंने जुर्माना और किराया देकर यात्रा की। उन्होंने बताया कि इतने किराए में वे स्लीपर श्रेणी में यात्रा कर लेते।

इन तिथियों से मिलेगी जनरल टिकट की सुविधा
15098 जम्मू तवी-भागलपुर 28 जून, 12470 जम्मू तवी-कानपुर 21 अप्रैल, 22446 अमृतसर-कानपुर 25 मई, 22552 जालंधर डिब्रूगढ़ 26 जून, 13308 फिरोजपुर-धनबाद 24 जून, 15652 जम्मू तवी-गुवाहाटी आठ जून, 15654 जम्मूतवी-गुवाहाटी 24 जून, 12508 जम्मूतवी-गोरखपुर 25 जून, 15006 अमृतसर-हावड़ा 15 जून, 15002 देहरादून-गोरखपुर 11 जून, 12328 देहरादून- हावड़ा एक जून, 13010 योग नगरी ऋषिकेश से हावड़ा 15 जून, 13006 अमृतसर-हावड़ा 15 जून, 14318 देहरादून 24 जून, 14650 अमृतसर-जयनगर 25 जून, 14674 अमृतसर-जयनगर 24 जून, 22660 योग नगरी ऋषिकेश से कोच्चि 20 जून, 14120 देहरादून-काठगोदाम 28 मई, 13152 जम्मू तवी-कोलकाता 22 जून, 15012 चंडीगढ़-लखनऊ 17 जून, 14114 देहरादून-सफदरगंज छह जून, 15532 अमृतसर-सहरसा 20 जून, 18104 अमृतसर-टाटानगर आठ जून, 12492 जम्मू तवी-बरौनी एक्सप्रेस 17 जून।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed