फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Attempted rape by sister-in-law

भाभी से दुष्कर्म की कोशिश, हिरासत में आरोपी देवर

Mon, 19 Aug 2019 11:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 19 Aug 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
Attempted rape by sister-in-law
भाभी के साथ दुष्कर्म की कोशिश करने के आरोप में पुलिस ने देवर को हिरासत में लिया है। भाभी की बहन विरोध करने पहुंची तो उसके साथ भी अभद्रता की गई। वहीं, हिरासत में लिए गए देवर की पत्नी मामले को फर्जी बता रही है। उसका आरोप है कि उसके पति को गलत ढ़ंग से फंसाया जा रहा है। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र की एक कॉलोनी के शख्स ने रविवार की सुबह अपनी भाभी को कमरे में अकेला देखकर अश्लील हरकत की। इसके बाद दुष्कर्म करने की कोशिश भी की। महिला के शोर मचाने पर पहुंची उसकी बहन के साथ भी अभद्रता की गई। पीड़िता ने कोतवाली पहुंचकर आरोपी देवर के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस आरोपी देवर को हिरासत में लिया। देवर की पत्नी भी कोतवाली पहुंच गई। उसने भाभी पर उसके पति को गलत आरोप में फंसाने का आरोप लगाया है। उपनिरीक्षक खजान सिंह चौहान ने बताया कि महिला ने देवर पर दुष्कर्म की कोशिश का आरोप लगाया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed