{"_id":"651724678f0e7f4e1502bee4","slug":"attempt-to-kill-if-dowry-demand-not-met-roorkee-news-c-5-1-drn1030-255641-2023-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: दहेज की मांग पूरी न होने पर जान से मारने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: दहेज की मांग पूरी न होने पर जान से मारने की कोशिश
विज्ञापन
विज्ञापन
Iदहेज में पांच लाख और कार की मांग, पति समेत पांच पर मुकदमा दर्जI
विवाहिता ने दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालवालों पर जान से मारने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि जेठ ने भी उसके साथ गलत करने की कोशिश की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति समेत पांच पर केस दर्ज कर लिया है।
सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र निवासी विवाहिता ने गंगनहर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि आठ मई 2022 को उसकी शादी हुई थी। पति शहर के एक निजी अस्पताल में नौकरी करता है। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज में पांच लाख और कार की मांग करने लगे। विरोध करने पर मारपीट शुरू कर दी।
आरोप है कि इस बीच ससुर ने उसे जान से मारने की कोशिश की। इस बीच उसे पता चला कि पति का अस्पताल की एक नर्स से संबंध है। उसने इसका विरोध किया तो पति ने मारपीट कर दी। आरोप है कि इस बीच जेठ ने घर में अकेला पाकर गलत काम करने का प्रयास किया। शोर मचाने पर जेठ और ससुरालवालों ने मारपीट कर दी। इस बीच उसने एक अस्पताल में बेटे को जन्म दिया।
विज्ञापन
जन्म देने के बाद ही उसकी तबीयत बहुत बिगड़ गई। आरोप है कि इस पर ससुरालवालों ने उसका सही से इलाज नहीं कराया जिससे उसकी मौत हो गई। इसके कुछ दिन बाद ससुरालवालों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। गंगनहर कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि विवाहिता के पति समेत पांच पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।