फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Attack on father and son with gun in Pitpur

Roorkee News: पीतपुर में पिता-पुत्र पर गंडासे से हमला

Mon, 19 May 2025 11:37 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 19 May 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
Attack on father and son with gun in Pitpur
गुम हुए मोबाइल को लेकर हुई कहासुनी में पिता-पुत्र पर गंडासे से हमला कर दिया गया। हमले में दोनों घायल हो गए। बीच-बचाव के लिए आई महिला के साथ भी मारपीट की गई। पुलिस ने दो महिलाओं सहित तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


लक्सर कोतवाली के पीतपुर गांव निवासी कपिल ने तहरीर देकर बताया कि उसके पिता इसमपाल और दादा नेकीराम 9 मई को अपने खेत में काम कर रहे थे। काम करते समय उसके पिता का मोबाइल गुम हो गया। गांव की ही रानी और उसकी बेटी भी तब वहां काम कर रही थी। उसके दादा उनके घर गए और उनसे मोबाइल फोन के बारे में पूछा। इसपर वह भड़क गई और उनके साथ गाली-गलौज की। इसपर वह घर लौट आए।
विज्ञापन


आरोप है कि कुछ देर बाद रानी, उसकी बेटी शिवानी और बेटा शुभम हाथ में लाठी-डंडे और गंडासा लेकर उनके घर में घुस आए। आरोपियों ने उसके पिता और दादा पर गंडासे से हमला करके घायल कर दिया। बीचबचाव कराने आई उसकी मां प्रेमलता पर भी ईंट से वार किया गया। घायलों को अस्पताल ले जाया गया। इंस्पेक्टर राजीव रौथाण ने बताया कि तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed