फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Assistant consolidation officer's assistant arrested for taking bribe

Roorkee News: रिश्वत लेते सहायक चकबंदी अधिकारी का पेशकार गिरफ्तार

Fri, 04 Jul 2025 11:50 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jul 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
Assistant consolidation officer's assistant arrested for taking bribe
सतर्कता विभाग की टीम ने शुक्रवार दोपहर दो बजे दाखिल खारिज के लिए 2100 रुपये की रिश्वत लेते हुए सहायक चकबंदी अधिकारी के पेशकार विनोद को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। टीम ने लिपिक को साथ लेकर उसके आवास को भी खंगाला। टीम आरोपी को देहरादून ले गई है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के टांडा भनेड़ा निवासी राशिद ने सतर्कता विभाग को बताया कि उसके भाई ने एक प्लाॅट का बैनामा कराया था जिसका दाखिल खारिज चकबंदी विभाग द्वारा किया जाना था। शिकायतकर्ता ने बैनामा मंगलौर स्थित चकबंदी कार्यालय में दिया था। आरोप है कि सहायक चकबंदी अधिकारी के पेशकार विनोद कुमार ने इसके एवज में 2100 रुपये की रिश्वत मांगी।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता ने रिश्वत न देकर मामले की शिकायत सतर्कता विभाग को दी। सतर्कता विभाग के अधिकारी मंगलौर पहुंचे और ग्रामीण को रिश्वत की रकम देकर विनोद कुमार के पास भेजा। जैसे ही आरोपी ने रिश्वत की रकम ली तो अधिकारियों ने उसे रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




टीम ने आरोपी को साथ लेकर उसके आवास को भी खंगाला। टीम आरोपी की चल अचल संपत्ति का ब्योरा भी एकत्रित कर रही है। आरोपी को देहरादून ले जाया गया है। कोतवाली प्रभारी शांति कुमार गंगवार ने बताया कि सतर्कता विभाग की टीम ने रिश्वत लेते हुए चकबंदी विभाग के लिपिक विनोद कुमार को गिरफ्तार किया है l
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed