फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Assessment exams will be held today in 666 primary and 169 junior schools

Roorkee News: 666 प्राथमिक और 169 जूनियर स्कूलों में आज होगी आकलन परीक्षा

Sun, 06 Sep 2026 04:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 04:36 PM IST
विज्ञापन
Assessment exams will be held today in 666 primary and 169 junior schools
रुड़की। जिले के सरकारी स्कूलों में सोमवार को करीब 30 हजार विद्यार्थियों के शैक्षिक स्तर का आकलन करने के लिए सर्वे परीक्षा आयोजित की जाएगी। जनपद के 666 प्राथमिक और 169 जूनियर हाईस्कूलों के साथ ही हाईस्कूल और इंटर कॉलेजों में संचालित कक्षा आठ के छात्र-छात्राएं भी इस आकलन परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा के माध्यम से विद्यार्थियों की विषयवार समझ और सीखने के स्तर का आकलन सर्वे किया जाएगा।
विज्ञापन


आकलन परीक्षा में कक्षा दो, पांच और आठ के विद्यार्थियों को शामिल किया गया है। कक्षा दो के विद्यार्थियों की हिंदी और गणित विषय की परीक्षा होगी। कक्षा पांच में हिंदी, गणित और पर्यावरण अध्ययन विषयों का आकलन किया जाएगा। वहीं कक्षा आठ के विद्यार्थियों की हिंदी, गणित और सामाजिक विज्ञान विषयों की परीक्षा होगी। विभाग की ओर से स्कूलों को परीक्षा को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। शिक्षा विभाग का मुख्य जोर वर्ष 2027 में होने वाले परख राष्ट्रीय सर्वेक्षण की तैयारियों पर है। इसी कड़ी में विद्यार्थियों की वर्तमान शैक्षिक स्थिति का पता लगाने के लिए यह सर्वे परीक्षा कराई जा रही है। परीक्षा के परिणामों का विश्लेषण कर यह देखा जाएगा कि विद्यार्थी निर्धारित दक्षताओं के अनुरूप पढ़ाई में कितना प्रदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन

विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, 28 सितंबर को विद्यार्थियों के परीक्षा परिणाम के आधार पर सर्वे किया जाएगा। परिणाम में जिन विद्यालयों में विद्यार्थियों का शैक्षिक स्तर अपेक्षा के अनुरूप नहीं पाया जाएगा, उन्हें चिह्नित किया जाएगा। ऐसे विद्यालयों में विद्यार्थियों की शैक्षिक स्थिति सुधारने के लिए विशेष ध्यान दिया जाएगा। इसके बाद 15 अक्तूबर को दोबारा परीक्षा आयोजित कर प्रगति का आकलन किया जाएगा। इससे स्कूलों में चल रहे शैक्षिक सुधारों के प्रभाव का भी पता लगाया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed