{"_id":"62ded9e2ff03fb60d77d0270","slug":"army-vehicle-carrying-dead-body-stuck-in-jam-for-three-hours-roorkee-news-drn4182263150","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanwar Yatra 2022: पार्थिव शरीर ले जा रहा सेना का वाहन तीन घंटे जाम में फंसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanwar Yatra 2022: पार्थिव शरीर ले जा रहा सेना का वाहन तीन घंटे जाम में फंसा
Tue, 26 Jul 2022 12:45 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jul 2022 12:45 AM IST
सार
मंगलवार को रुड़की बीईजी के जवान और परिजन वाहन से उनका पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए हरिद्वार लेकर जा रहे थे। जैसे ही वाहन कोर कॉलेज के पास पहुंचा तो हाईवे पर कांवड़ियों की भारी भीड़ के बीच जाम में फंस गया।
विज्ञापन
रुड़की में बाइपास पर जाम में फंसा सेना के जवान का पार्थिक शरीर को लाने वाला सेना का वाहन।
- फोटो : ROORKEE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरिद्वार अंतिम संस्कार के लिए सेना के जवान का पार्थिव शरीर ले जा रहा सेना का वाहन हाईवे पर जाम में फंस गया। सेना के वाहन को जाम में फंसता देख मौके पर तैनात सिपाहियों ने कांवड़ियों से किसी तरह रास्ता साफ कराया। इसके बाद सिपाही वाहन को बहादराबाद तक छोड़कर आए।
विज्ञापन
रुड़की के दुर्गा कालोनी निवासी सेना के जवान राजेश गुप्ता सेना में हैं। वर्तमान में उनकी 54 इंजीनियरिंग सप्लाई मोड़ उधमपुर, जम्मू कश्मीर में तैनाती थी। दो दिन पूर्व उधमपुर में उनकी एक सड़क हादसे में मौत हो गई। उधमपुर से उनका पार्थिव शरीर सोमवार को रुड़की आवास पर पहुंचा।
विज्ञापन
मंगलवार को रुड़की बीईजी के जवान और परिजन वाहन से उनका पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए हरिद्वार लेकर जा रहे थे। जैसे ही वाहन कोर कॉलेज के पास पहुंचा तो हाईवे पर कांवड़ियों की भारी भीड़ के बीच जाम में फंस गया। पार्थिव शरीर ले जा रहे सेना के वाहन को फंसता देख मौके पर तैनात सिपाही शाहआलम और दीपक मेहता मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
दोनों सिपाहियों ने कांवड़ियों की भीड़ को किसी तरह वाहन के आगे से हटाया। करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सेना का वाहन जाम से निकल गया। इसके बाद सिपाहियों ने सेना के वाहन को बहादराबाद तक छोड़ा।